The Lallantop

चंद्रयान-3 की सफलता ने जगाई ऐसी उम्मीद, क्रिकेट फ़ैन्स उछल पड़ेंगे!

ISRO से क्या सीख वर्ल्ड कप जीतेगा भारत?

Advertisement
post-main-image
चंद्रयान पर मुंबई इंडियंस के ट्वीट ने जीता इंटरनेट (ट्विटर/स्क्रीनग्रैब)

चंद्रयान मिशन सफल हो चुका है. भारत चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन चुका है. इतिहास रचा जा चुका है. 14 जुलाई को लॉन्च हुआ चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ़्ट बुधवार, 23 अगस्त की शाम 6.04 मिनट पर लैंड करने में सफल हुआ. और इसके साथ ही शुरू हो गया जश्न. जश्न के इन पलों में भला सोशल मीडिया कैसे पीछे रह सकता है. यहां भी खूब मजेदार पोस्ट्स देखने को मिलीं. लेकिन सबसे कमाल पोस्ट रही IPL फ़्रैंचाइज़ मुंबई इंडियंस की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

MI ने अपने X अकाउंट पर जो पोस्ट डाली, वो देखते ही देखते वायरल हो गई. इस पोस्ट में साल 2019 के चंद्रयान-2 मिशन का भी रेफ़रेंस था. और साथ में जुड़ा था वनडे वर्ल्ड कप 2019 का ज़िक्र. बता दें कि इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम बहुत क़रीबी अंतर से फ़ाइनल में पहुंचने से चूक गई थी. सेमीफ़ाइनल में उन्हें न्यूज़ीलैंड से मात मिली थी.

और इन दो घटनाओं का ज़िक्र करते हुए MI ने इशारा सा किया, कि जैसे ISRO ने बेहतरीन वापसी की है, वैसे ही अब टीम इंडिया की बारी है. बात 2019 के वर्ल्ड कप की करें, तो भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में बेहतरीन खेल दिखाया था. टीम ने अपने ग्रुप स्टेज को टॉप कर सेमीफ़ाइनल में एंट्री की थी. लेकिन सेमीफ़ाइनल में उन्हें न्यूज़ीलैंड ने 21 रन से मात दी.

Advertisement

अब विराट भारत के कप्तान नहीं हैं. साल 2021 में रोहित शर्मा ने कप्तानी सौंपी. वनडे वर्ल्ड कप 2023 उनकी कप्तानी में भारत का पहला वनडे ICC इवेंट होगा. उनकी कप्तानी में हुए T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत सेमीफ़ाइनल में हार गया था. टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2013 में ICC ट्रॉफ़ी जीती थी. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आई ये ट्रॉफ़ी भारत की आखिरी ICC ट्रॉफ़ी है. रोहित की कप्तानी में भारत जून 2023 में हुए WTC Final में भी हार चुका है.

इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं. इस वर्ल्ड कप को रोहित और विराट जैसे सीनियर्स का आखिरी वनडे वर्ल्ड कप माना जा रहा है. भारत अपने घर में हो रहे इस इवेंट का फ़ेवरेट माना जा रहा है. साल 2011 में भारत ने जो पैटर्न सेट किया था, वो इस बार भी जारी रहने की उम्मीद है. साल 2011 में भारत ने अपनी मेजबानी में वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2015 में ऑस्ट्रेलिया जबकि 2019 में इंग्लैंड इसे अपने घर में जीत चुके हैं.

Advertisement

फ़ैन्स को लगता है कि भारत ये सिलसिला जारी रखेगा. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज चोट से वापसी कर चुके हैं. दोनों को एशिया कप 2023 की स्क्वॉड में चुना गया है. जबकि पेसर जसप्रीत बुमराह ने ग्यारह महीने बाद पिछले ही हफ्ते वापसी की है. बुमराह की कप्तानी में हुई तीन मैच की T20I सीरीज़ में भारत ने आयरलैंड को 2-0 से मात दी. बारिश के चलते तीसरा मैच हो ही नहीं पाया.

वीडियो: वेंकटेश प्रसाद ने सुनील शेट्टी के साथ फोटो शेयर कर KL राहुल पर क्या कह दिया?

Advertisement