The Lallantop

केप वर्डे के कप्तान पर रेप का आरोप लगा, अर्जेंटीना से होना है नॉकआउट मैच

Cape Verde के कप्तान Ryan Mendes पर ब्राजील की एक महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में FIFA सीरीज टूर्नामेंट के दौरान रयान मेंडेस ने होटल रूम में घुसकर महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया.

Advertisement
post-main-image
FIFA ने कहा है कि वो इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहा है. (फोटो- FIFA)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FIFA वर्ल्ड कप 2026 में केप वर्डे टीम ने पहली बार क्वालीफाई कर ग्रुप स्टेज से नॉकआउट राउंड तक का सफर पूरा किया है, जिसके कप्तान रयान मेंडेस भी टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं।
  • मार्च 2026 में न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान रयान मेंडेस पर एक महिला ट्रांसलेटर ने रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, जिसे महिला ने पुलिस में रिपोर्ट किया।
  • FIFA और केप वर्डे फुटबॉल फेडरेशन ने मामले की जांच के लिए कानूनी नोटिस प्राप्त किया है, जांच प्रक्रिया जारी है और टीम को 3 जुलाई को अर्जेंटीना से मैच खेलना है।

FIFA World Cup 2026 में केप वर्डे (Cape Verde) की टीम का सफर अब तक यादगार रहा है. अफ्रीका के इस छोटे से देश ने पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, और ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करके नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. लेकिन टूर्नामेंट के बीच टीम के कप्तान (Ryan Mendes) पर रेप के आरोप लगे हैं. टीम को राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना से मैच खेलना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

केप वर्डे के कप्तान रयान मेंडेस पर ब्राजील की एक महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं. महिला ने इस मामले को लेकर न्यूजीलैंड में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला केप वर्डे टीम के साथ ट्रांसलेटर के रूप में काम कर रही थी. आरोप है कि मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में FIFA सीरीज टूर्नामेंट के दौरान रयान मेंडेस ने होटल रूम में घुसकर महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया.

USA Today की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि मेंडेस ने उसका गला दबाया, मारपीट की और रेप किया. महिला ने मेडिकल जांच भी कराई, जिसमें चोटों के निशान मिले. उसने केप वर्डे टीम के तीन अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद महिला और उसके पति ने केप वर्डे फुटबॉल फेडरेशन और FIFA को भी कानूनी नोटिस भेजा.

Advertisement
FIFA का बयान

FIFA ने कहा है कि वो इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहा है. न्यूजीलैंड की पुलिस से संपर्क में है और आगे की जांच का इंतजार कर रहा है. फिलहाल मेंडेस पर कोई चार्ज नहीं लगाया गया है, लेकिन जांच चल रही है.

मेंडेस कौन हैं?

36 साल के रेयान मेंडेस केप वर्डे के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 22 गोल किए हैं. इस वर्ल्ड कप में उन्होंने ग्रुप स्टेज के सभी मैच खेले. मेंडेस ने फ्रांस और UAE लीग में लंबा समय बिताया है और अभी तुर्की की दूसरे डिवीजन क्लब के लिए खेलते हैं.

केप वर्डे 10 ज्वालामुखी द्वीपों वाला बहुत छोटा देश है. आबादी और एरिया दोनों के हिसाब से ये वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बन गया है. ग्रुप H में दूसरे स्थान पर रहकर उन्होंने उरुग्वे को पीछे छोड़ा. मात्र आठ महीने पहले क्वालीफाई करने के बाद ये उनका पहला वर्ल्ड कप है. टीम का अगला मैच 3 जुलाई को अर्जेंटीना से है. 

Advertisement

वीडियो: अर्जेंटीना को चीयर करने पहुंचे हजारों फैंस को नहीं मिलेगी एंट्री, मगर क्यों?

Advertisement