The Lallantop

आकिब नबी ने रेड बॉल से ढाया कहर! अब आगरकर कैसे करेंगे इग्नोर?

आकिब नबी (Auqib Nabi) ने अनऑफिशियल टेस्ट में श्रीलंका-A के खिलाफ धुआंधार बॉलिंग की. उन्होंने मैच में 4 विकेट चटकाए. यह उनकी धारदार गेंदबाजी का कमाल था, जिसके चलते टीम इंडिया को 122 रनों की लीड मिली.

Advertisement
post-main-image
आकिब नबी दो साल से रेड बॉल से शानदार बॉलिंग कर रहे हैं. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आकिब नबी ने श्रीलंका-A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में 19.4 ओवर में 58 रन देकर 4 विकेट लेकर अपनी प्रभावशाली बॉलिंग का प्रदर्शन किया।
  • आईपीएल में खराब प्रदर्शन के कारण अजीत आगरकर ने आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर रखा था।
  • उनके श्रीलंका में हालिया प्रदर्शन के बाद सेलेक्टर्स और कोच पर उन्हें टीम में शामिल करने का दबाव बढ़ गया है।

आकिब नबी (Auqib Nabi) वो क्रिकेटर नहीं हैं, जो आसानी से हार मान जाएं. सफेद जर्सी और हाथ में लाल गेंद आते ही वह और खतरनाक हो जाते हैं. इसकी बानगी उन्होंने श्रीलंका-A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में दिखाई. आकिब नबी ने इस मुकाबले में अपनी क्लास दिखाते हुए श्रीलंका-A को 330 रनों पर समेट दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने उन्हें अफगानिस्तान के ख‍िलाफ एक अदद टेस्ट के लिए इग्नोर कर दिया था. इसके पीछे की वजह आईपीएल में आकिब का प्रदर्शन माना गया. लेकिन, अब श्रीलंका में आए उनके प्रदर्शन के बाद एक बार फिर सेलेक्टर्स से लेकर कोच पर उन्हें शामिल करने का दबाव बन गया है. 

आकिब ने लिए 4 विकेट

आकिब नबी ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी बॉलिंग में गजब कंट्रोल दिखाया. इस दौरान इस जेन्युइन स्विंग बॉलर ने बॉल को दोनों तरफ स्विंग कराया. उनकी सटीक लाइन लेंथ पर श्रीलंका के बैटर्स को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा.

Advertisement

मैच में आकिब नबी को पहला विकेट 85वें ओवर में मिला. उन्होंने श्रीलंका के बैटर रविंदु फर्नांडो को आउट किया. 87वें ओवर में उन्हें फिर सफलता मिली. इस दौरान आकिब ने अंजला बंडारा को अपना शिकार बनाया. इसके बाद, उन्होंने 102वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर चमिका गुनासेखरा और दुलाज समुदिता को आउट कर श्रीलंका की पारी को खत्म कर दिया. उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में 19.4 ओवर्स में 58 रन देकर 4 विकेट लिए. 

आकिब के अलावा, इस मैच में यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने 2-2 विकेट निकाले. अंशुल कंबोज और सारांश जैन ने एक-एक प्लेयर को पवेलियन की राह दिखाई.  श्रीलंका-A ने अपनी पहली इनिंग्स में 330 रन स्कोर किए. भारत को पहली पारी के आधार पर 122 रनों की लीड मिली. टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 452 रन बनाकर पहली पारी डिक्लेयर की थी.

ये भी पढ़ें: वैभव पर कोच संगकारा का खुलासा! वादा करके सूर्यवंशी ने मारे छक्के

Advertisement
170 रनों की लीड

भारत ने श्रीलंका-A के खिलाफ इस मुकाबले में 170 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर टीम इंडिया ने अपनी दूसरी इनिंग्स में बिना कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए थे. आयुष पांडे 20 और देवदत्त पडिक्कल भी 20 रनों पर नॉट आउट लौटे. इससे पहले, साई सुदर्शन 7 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए थे.

रेड बॉल से कमाल कर रहे आकिब

करीब दो साल से आकिब नबी रेड बॉल से शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं. रणजी ट्रॉफी 2024-25 के सीजन उनका मैजिक खूब चला. इस सीजन वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे. 2024-2025 के रणजी सीजन में उन्होंने 44 विकेट लिए थे.

इसके बाद, 2025-2026 रणजी ट्रॉफी में आकिब नबी ने कमाल कर दिया. इस सीजन उन्होंने सबसे ज्यादा 60 विकेट चटकाए. उनकी करिश्माई बॉलिंग के चलते जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने में सफल रहा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement