The Lallantop

‘वेलकम टू द जंगल’ पहले वीकेंड पहुंची 100 करोड़ के क़रीब, मगर 'भूत बंगला' से पिछड़ गई

ट्रेड के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का फ़ायदा मिला. वरना अडवांस बुकिंग में हालात डांवाडोल थे.

Advertisement
post-main-image
'वेलकम' फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने ओपनिंग वीकेंड पर कमाए 93.20 करोड़ रुपये.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 26 जून को देश-दुनिया के सिनेमाघरों में फुल फ्लेज्ड रिलीज़ होकर पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 93.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।
  • फिल्म की कमाई में तेजी का कारण वर्ड ऑफ माउथ माना जा रहा है क्योंकि अडवांस बुकिंग कमजोर रही और बिना किसी टिकट ऑफर या डिसकाउंट के फिल्म ने स्पॉट बुकिंग से रफ्तार पकड़ी।
  • ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुँचते हुए अक्षय की पिछली फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिकॉर्ड को टक्कर दी है और आगे के परिणाम देखे जाएंगे।

Akshay Kumar स्टारर Welcome To The Jungle को भले ही बिना दिमाग लगाए देखी जाने वाली ब्रेन रॉट कॉमेडी कहा जा रहा हो. मगर फिल्म के कमाई के आंकड़े बता रहे हैं कि ये क्राउड पुल करने में सफल रही. 25 जून को इसके पेड प्रीमियर शो हुए. और 26 जून को ये देश-दुनिया के सिनेमाघरों में फुल फ्लेजेड रिलीज़ हुई. पहले वीकेंड पर ही ये फिल्म वर्ल्डवाइड 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई. ओपनिंग डे के बजाय संडे यानी 28 जून को फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की. और ट्रेड का मानना है कि ये वर्ड ऑफ माउथ का असर है. मगर ये अक्षय की पिछली फिल्म Bhooth Bangla से पिछड़ गई. जबकि स्केल, बजट और कास्ट सहित लगभग हर लिहाज़ से ‘वेलकम 3’ ‘भूत बंगला’ से बड़ी फिल्म है. 
26 जून को जिस दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज़ हुई, उस दिन मुहर्रम की पार्शियल छुट्टी थी. आम तौर पर देखा गया है कि हॉलीडे के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आती है. मगर 'वेलकम टू द जंगल’ के मामले में ऐसा नहीं हुआ. अगले ही दिन शनिवार को और फिर रविवार को भी फिल्म ने प्रोग्रेस दिखाई. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक डे ज़ीरो से वीकेंड तक इसने 93.20 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘वेलकम टू द जंगल’ का डे वाइज़ इंडिया नेट कलेक्शन

25 जून        3.75 करोड़ रुपये

Advertisement

26 जून        15.25 करोड़ रुपये

27 जून         20 करोड़ रुपये  

28 जून         24.75 करोड़ रुये

Advertisement

कुल              63.75 करोड़ रुपये

ट्रेड के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला. वरना फिल्म की अडवांस बुकिंग उतनी मज़बूत नहीं हुई थी. अडवांस बुकिंग में इसने 3.1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. मगर स्पॉट बुकिंग गेमचेंजर साबित हुई. और फिर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी. वो भी बग़ैर किसी टिकट ऑफर या डिसकाउंट के. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने भी X पर वर्ड ऑफ माउथ को फिल्म की ग्रोथ की वजह बताया. हालांकि इतनी बड़ी कास्ट और अक्षय जैसे सुपरस्टार की मौजूदगी के बाद ये कमाई बहुत चौंकाने वाली नहीं है. अक्षय की पिछली फिल्म ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग वीकेंड पर ‘वेलकम 3’ से ज्यादा कमाई कर ली थी. इसका डोमेस्टिक नेट कलेक्शन तो ‘वेलकम 3’ से कम था. मगर ओवरसीज़ कमाई में ये ‘वेलकम 3’ से आगे थी. ओवरसीज़ मार्केट में ‘भूत बंगला’ का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये था. वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ विदेशों में 16.70 करोड़ रुपये ही कमा सकी. इस तरह ‘भूत बंगला’ का फर्स्ट वीकेंड वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 95.87 करोड़ रुपये रहा. जबकि ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकेंड पर 93.20 करोड़ की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई की. ये फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के तो क़रीब है. मगर देखना ये है कि ये कमाई के नए रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं. 
‘वेलकम टू द जंगल’ में 34 जाने-माने एक्टर्स ने काम किया है. अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा फ़रीदा जलाल, परेश रावल, जॉनी लीवर, किरण कुमार, रवीना टंडन, अरशद वारसी, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडीज़, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. अहमद खान इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: 'वेलकम टु द जंगल' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, काटे 18 सीन

Advertisement