The Lallantop

कैनेडियन GP: किमी एंटोनेली ने रचा F1 इतिहास, लुईस हैमिल्टन पुरानी लय में दिखे

Canadian GP: एंटोनेली ने फॉर्मूला 1 के इस सीजन अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की. वो अब F1 के इतिहास में 1952 के बाद इटली के पहले ड्राइवर बन गए हैं, जिन्होंने चार रेस लगातार जीती हों.

Advertisement
post-main-image
हैमिल्टन किमी से करीब 11 सेकंड पीछे रहे. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 19 साल के किमी एंटोनेली ने मॉन्ट्रियल में कैनेडियन ग्रां प्री में लगातार चौथी फॉर्मूला 1 रेस जीतकर 1952 के बाद यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले इटालियन ड्राइवर बन गए हैं।
  • मॉन्ट्रियल रेस के दौरान मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल की गाड़ी का पावर यूनिट लैप 30 पर फेल हो गया, जिससे उनकी रेस खत्म हो गई और चैंपियनशिप के सपने प्रभावित हुए।
  • एंटोनेली की जीत से वे ड्राइवर्स चैंपियनशिप में 131 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर आ गए हैं, जबकि फेरारी में लुईस हैमिल्टन ने अपनी पहली सेकंड पोजीशन फिनिश हासिल की।

19 साल के फॉर्मूला 1 ड्राइवर किमी एंटोनेली (Kimi Antonelli) ने मॉन्ट्रियल में हुई कैनेडियन ग्रां प्री (Canadian GP) में हिस्ट्री बना दी. वो इस सीजन लगातार चौथी रेस जीते हैं. जबकि फेरारी के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन अपने पुराने टच में दिखे, और रेस में सेकंड फिनिश किया. रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन तीसरी पोजीशन पर रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एंटोनेली ने फॉर्मूला 1 के इस सीजन अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की. वो अब F1 के इतिहास में 1952 के बाद इटली के पहले ड्राइवर बन गए हैं, जिन्होंने चार रेस लगातार जीती हों. उनसे पहले ये रिकॉर्ड अल्बर्टो अस्कारी के नाम था.

कैनेडियन GP की शुरुआत में मर्सिडीज के दोनों ड्राइवरों के बीच जबरदस्त रेस देखने को मिली. किमी एंटोनेली और उनके टीममेट जॉर्ज रसेल कई बार पोजीशन बदलते रहे. एक मौका ऐसा आया कि लैप 13 पर दोनों के बीच व्हील-टू-व्हील टच तक हो गया. ट्रैक पर ये फाइट देखने लायक थी.

Advertisement

रेस जैसे ही आगे बढ़ी, तो लैप 30 पर रसेल की गाड़ी का पावर यूनिट फेल हो गया. अचानक इंजन बंद. ब्रेकिंग में दिक्कत. जिस वजह से रसेल को रेस वहीं खत्म करनी पड़ी. ये उनके लिए हार्टब्रेकिंग था. रसेल जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तो वो काफी गुस्से में दिखे. इस फेलियर से उनके चैंपियनशिप जीतने के सपने को बड़ा झटका लगा है.

रसेल के बाहर होने के बाद एंटोनेली ने पूरी रेस डॉमिनेट की. वो आराम से आगे बढ़ते गए और 1 घंटे 28 मिनट 15 सेकंड के टाइम में चेकर्ड फ्लैग पार किया.

हैमिल्टन उनसे करीब 11 सेकंड पीछे रहे. रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन तीसरी पोजीशन पर रहे, और पोडियम पर पहुंचे.

Advertisement

एंटोनेली ने पोस्ट-रेस में कहा,

“जॉर्ज के साथ अच्छी फाइट होने वाली थी, लेकिन इस तरह जीतना नहीं चाहता था.”

इस जीत के साथ एंटोनेली ड्राइवर्स चैंपियनशिप में 131 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं. रसेल के 88 पॉइंट्स हैं, और वो दूसरी पोजीशन पर हैं.

फेरारी में पहली मजबूत परफॉर्मेंस

लुईस हैमिल्टन के लिए ये रेस बहुत खास रही. फेरारी जॉइन करने के बाद ये उनकी पहली सेकंड पोजीशन फिनिश है. सात बार के वर्ल्ड चैंपियन ने कहा कि आखिरकार वो फेरारी की गाड़ी में थोड़ा सहज महसूस कर रहे हैं.

हैमिल्टन ने बताया कि उन्होंने इस वीकेंड अलग सेटअप चुना था. डेटा का अच्छे से यूज किया गया और इंजीनियर के साथ बेहतर तरीके से काम किया. इससे उन्हें हर कॉर्नर पर अटैक करने का कॉन्फिडेंस मिला. उन्होंने फेरारी टीम प्रिंसिपल फ्रेड वासुर की भी तारीफ की. हैमिल्टन ने कहा,

“मैंने कई बदलाव मांगे थे. फ्रेड ने पूरा सपोर्ट किया और मेरे लिए बहुत मेहनत की. अब उसका असर मेरी परफॉर्मेंस में दिख रहा है.”

हैमिल्टन ने अपनी इंजीनियरिंग टीम, खासकर सेड्रिक सांती को भी धन्यवाद कहा. बोले,

“टीम हर वीकेंड मुझे सपोर्ट करती है. उन्हें खुश देखना बहुत अच्छा लग रहा है. वो इसके हकदार हैं.”

मॉन्ट्रियल का ट्रैक स्ट्रेट-लाइन स्पीड के लिए मशहूर है, जहां फेरारी को पहले दिक्कत होती थी. फिर भी हैमिल्टन ने यहां अच्छा रिजल्ट निकाला.

वीडियो: क्या IPL में पाकिस्तानी गेंदबाज की एंट्री होगी?

Advertisement