कुछ दिन पहले खबर आई थी कि Salman Khan ने Maatrubhumi के लिए एक स्पेशल प्रमोशनल सॉन्ग शूट किया है. फिल्म के थीम को देख लोगों ने अनुमान लगाया कि ये कोई देशभक्ति गाना होगा. मगर आज सुबह 5 बजे जब सलमान ने अपनी आवाज़ में इसे शेयर किया, तो सब हैरान रह गए. गाने का नाम है Teri Sexy Beauty. ये एक फन गाना है लेकिन 'मातृभूमि' में इसे इस्तेमाल किए जाने पर मेकर्स की भयंकर ट्रोलिंग हो रही.
सलमान ने 'मातृभूमि' का 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना रिलीज़ किया, भयंकर ट्रोल हो गए
लोगों का आरोप है कि मेकर्स ने एक नेशनल हीरो के कैरेक्टर का मजाक बना दिया है.

सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसे शेयर करते हुए लिखा,
"डिपार्चर टाइम सुबह 5:12 का है. फ्लाइट ऑन टाइम. 2 पैग लेकर मैं अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ टेकऑफ कर रहा हूं. पता नहीं कहां मैं लैंड करूं."
सलमान ने ये गाना खुद गाया है. इसे देख कई लोगों को 'हीरो' फिल्म के 'मैं हूं हीरो तेरा' की याद आ सकती है. गाने के लिरिक्स हैं,
"तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बन गया हूं,
मैं दो पैग पीके एरोप्लेन बन गया हूं.
टल्ली होके मैं ये गाना गा रहा हूं,
मैं एक्चुअली तुझको पटाना चाह रहा हूं.
बूम बूम बूम...नशे में झूम."
खैर, इधर सलमान ने गाना अपलोड किया, उधर मेकर्स की ट्रोलिंग शुरू हो गई. एक यूजर ने लिखा,
"रियल स्टोरी पर बेस्ड देशभक्ति फिल्म में ये सब क्या लिरिक्स हैं. एक नेशनल हीरो के कैरेक्टर को क्या बना दिया."

दूसरे ने लिखा,
"भारत सरकार के दबाव में एक देशभक्ति मूवी का पहले नाम बदला गया. फिर स्क्रिप्ट बदली गई. फिर गाने बदले गए. देशभक्ति से रोमैंटिक हुआ. पर अब ऐसे टॉर्चर गाने को नहीं झेला जाएगा जिसका फिल्म की कहानी से कोई लेना देना नहीं. भाई ने 4 पैग पीकर, 2 कौड़ी का गाना बना दिया."

तीसरे ने कमेंट किया,
"बस कर दे भाई. टॉर्चर करने की भी कोई लिमिट होती है. हम अब 2000 वाले टाइम में नहीं रह रहे. वक्त के साथ आगे बढ़ना सीख लो."

चौथे ने लिखा,
"एक वक्त था जब आपने मैं हूं हीरो तेरा गाना गाकर सबको अपना दीवाना बना दिया था. आज आपने एक और गाना गाया है पर सबको घृणा करने पर मजबूर कर दिया है. इस फम्बल पर तो सिनेमा हिस्ट्री में रिसर्च होनी चाहिए."

पांचवें ने मेकर्स की आलोचना करते हुए कहा,
"मातृभूमि फिल्म का तेरी सेक्सी ब्यूटी गाना रिलीज़ हो गया है. सॉरी, लेकिन इसके लक्षण ठीक नहीं लग रहे. एक देशभक्ति वाली फिल्म में इस तरह का गाना कैसे काम करेगा? सच कहूं तो सलमान खान के फैंस सिर्फ मॉन्स्टर के लिए तैयार रहिए. मातृभूमि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप या डिजास्टर साबित हो सकती है."

'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को सलमान के अलावा सिंगर मुस्कान ने गाया है. इसका म्यूजिक साजिद खान ने दिया और लिरिक्स भी उनके ही हैं. इसमें सलमान और चित्रांगदा सिंह समेत फिल्म की अन्य स्टारकास्ट भी फीचर हुई है. रही रिलीज़ की बात, तो 'मातृभूमि' की फिलहाल कोई खोज-खबर नहीं. रिपोर्ट है कि मेकर्स ने अब तक इस फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भी नहीं भेजा है.
वीडियो: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज फिर टली, अब क्या है वजह?












