The Lallantop

सोनम वांगचुक के स्कूल पर लगी रोक, लद्दाख प्रशासन ने कहा- 'सब बंद करो, कोर्ट जब तक... '

लेह प्रशासन ने HIAL की CEO गीतांजलि जे आंग्मो को एक नोटिस जारी किया है. प्रशासन का आरोप है कि फ्यांग स्थित 'डेजर्ट फ्लावर' स्कूल में जरूरी मंजूरी के बिना कक्षाएं और दूसरी गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं. जबकि इस संस्थान के जमीन आवंटन से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में है.

Advertisement
post-main-image
सोनम के स्कूल को प्रशासन ने बंद करने को कहा है (COURTSEY-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लद्दाख प्रशासन ने HIAL के 'डेजर्ट फ्लावर स्कूल' की सभी गतिविधियां रोकने का निर्देश दिया है, जब तक हाईकोर्ट इस मामले में अंतिम फैसला नहीं सुना देता।
  • यह कार्रवाई HIAL को अलॉट की गई जमीन रद्द करने और स्कूल की गतिविधियां बिना मंजूरी शुरू करने के नोटिस के बाद की गई है।
  • अधिकारियों ने कहा है कि कोर्ट के आदेश तक स्कूल की यथास्थिति बनाए रखी जाए और कोई नया कदम न उठाया जाए।

लद्दाख प्रशासन ने 'हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स' (HIAL) को निर्देश दिया है कि वह लेह स्थित अपने 'डेजर्ट फ्लावर स्कूल' में सभी गतिविधियां रोक दे. यह निर्देश तब तक के लिए है, जब तक कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट इस संस्थान से जुड़े मामले में अपना अंतिम फैसला नहीं सुना देता. यह मामला प्रशासन द्वारा HIAL को अलॉट हुए 1,076 कनाल (134.5 एकड़) और एक मरला (लगभग 270 वर्ग फुट) जमीन को रद्द करने से जुड़ा है. लेह के तहसीलदार ऑफिस ने 1 नवंबर को HIAL की सह-संस्थापक और CEO गीतांजलि जे आंग्मो को यह नोटिस जारी किया है. गीतांजलि सोनम वांगचुक की पत्नी हैं.

Advertisement
नोटिस में क्या है?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गीतांजलि को जो नोटिस मिला है, उसके मुताबिक प्रशासन को जानकारी मिली थी कि फ्यांग (Phyang) स्थित 'डेजर्ट फ्लावर स्कूल' में क्लासेज और बाकी एक्टिविटीज बिना किसी मंजूरी के शुरू कर दी गई थीं. नोटिस में 22 सितंबर के एक लेटर का भी जिक्र है. इसमें गीतांजलि ने स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के प्रस्तावित सदस्यों के लिए 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) मांगा था. यह स्कूल HIAL इकोसिस्टम के तहत ही चलता है.

HIAL से जुड़ी कानूनी कार्यवाही का हवाला देते हुए प्रशासन ने कहा कि यह मामला अभी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में है. तहसीलदार ने HIAL और गीतांजलि को सलाह दी है कि जब तक हाईकोर्ट अपना अंतिम फैसला नहीं सुनाता, या कोई नया निर्देश नहीं देता, तब तक वे स्कूल के कामकाज को लेकर कोई और कदम न उठाएं. नोटिस में संस्थान को यथास्थिति माने Status Quo बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, HIAL और उसके प्रतिनिधियों को चेतावनी दी गई है कि वे ऐसा कोई काम न करें, जिससे हाईकोर्ट में चल रहे मामले पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े. इस निर्देश के बाद डेजर्ट फ्लावर स्कूल की सभी गतिविधियां कोर्ट के आदेश तक रोक दी गई हैं.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को क्यों सता रहा एनकाउंटर का डर? गृहमंत्री अमित शाह से की इस्तीफे की मांग)

विरोध प्रदर्शन का चेहरा थे सोनम वांगचुक

जुलाई 2026 में दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ था. सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के इस विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. ये विरोध, परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ था. उन्होंने जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी. बाद में सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद, 26 दिनों तक चली यह हड़ताल उन्होंने समाप्त कर दी.

वीडियो: सोनम वांगचुक ने दिल्ली में बैठक के बाद गृह मंत्रालय को दी चेतावनी, लद्दाख पर अब क्या होगा?

Advertisement

Advertisement