स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर ली ने कहा,
''सचिन कई बार वॉर्न के खिलाफ डाउन द विकेट आ जाते थे और वॉर्न को शॉट बॉल फेंकने के लिए मजबूर करते थे. कुछ अवसरों पर वह बैकफुट पर जाकर गेंद का इंतजार करते और खूबसूरत शॉट खेलते थे. ये बिल्कुल वॉर्न को अपने इशारे पर नचाने जैसा होता था.''ली ने कहा,
''ये बिल्कुल ऐसा था, जैसे सचिन, वॉर्न के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेल रहे हों. ज्यादातर बल्लेबाज़ ऐसा नहीं कर पाते थे.''

सचिन तेंडुलकर
सचिन पर बात करते हुए ली ने कहा,
''सचिन जिस तरह से किसी गेंदबाज़ के हाथ से गेंद छूटते ही उसे पढ़ लेते थे और फिर अलग-अलग तकनीक के साथ उन गेंदों को खेलते थे, वो सच में उनकी क्लास का एक नमूना था. वॉर्न कई बार हवा में गेंद को डायरेक्शन देते थे, जबकि कई बार नहीं. लेकिन सचिन हर बार उसे पढ़ लिया करते थे.''ली ने ये भी बताया कि जब भी सचिन मुकाबले में उनसे बेहतर साबित होते थे, तो वॉर्न को गुस्सा आता था. ली ने कहा-
''वॉर्न को इससे नफरत होती थी. वो कहते थे कि उन्होंने सचिन को आउट करने के लिए हरसंभव कोशिश की, लेकिन वो उसे आउट नहीं कर पाए.''वॉर्न और सचिन 12 टेस्ट मैचों में आमने-सामने रहे. लेकिन वॉर्न इनमें सिर्फ तीन बार ही सचिन को आउट कर पाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन का रिकॉर्ड वैसे भी कमाल का था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39 टेस्ट मैचों में 3930 रन बनाए हैं.
युवराज सिंह ने जस्प्रीत बुमराह से सचिन और विराट कोहली के बारे में क्या सवाल किया?











