The Lallantop

कोहली अब इन दो बॉलरों के सहारे कर रहे हैं जीत की प्लानिंग

इंडिया से रवाना हो रहे हैं ये तेज गेंदबाज.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
टीम इंडिया की हालत अभी साउथ अफ्रीका में पतली है. 2-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब टीम वॉन्डरर्स में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट की तैयारी में लगी है. 24 जनवरी से ये मैच शुरू होगा. इसी बीच मुंबई के पेसर शार्दुल ठाकुर और हरियाणा से नवदीप सैनी को साउथ अफ्रीका बुला लिया गया है. माना जा रहा ये तेज गेंदबाज शुक्रवार को साउथ अफ्रीका की फ्लाइट पकड़ेंगे.
thakur
शार्दुल उछाल भरी गेंद फेंकने में माहिर हैं.

शार्दुल इन दिनों मुंबई के लिए सैय्यद मुश्ताक़ अली टी-20 ट्रॉफी खेल रहे थे. यूं तो शार्दुल का साउथ अफ्रीका जाना तय था क्योंकि वो वनडे टीम का हिस्सा हैं. मगर वो 24 जनवरी को महेंद्र सिंह धोनी और मनीष पांडे के साथ जाने वाले थे. शार्दुल को जल्दी बुलाए जाने के पीछे ये कारण बताया जा रहा है कि वो वहां की तेज पिचों पर टीम को नेट प्रैक्टिस में हेल्प करेंगे. कोहली के साथ पहले ही अंकित राजपूत, मोहम्मद सिराज, आवेश खान और बेसिल थंपी नेट प्रैक्टिस के लिए साउथ अफ्रीका गए थे. मगर टीम मैनेजमेंट ने विदेशी दौरों पर अच्छे बॉलर्स की कमी के बारे में बोर्ड को बताया था. साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी बॉलर के घायल होने के चलते तो शार्दुल को जल्दी बुलाया गया है.
Saini
नवदीप सैनी को भी बतौर नेट गेंदबाज जोहानिसबर्ग भेजा जा रहा है.

टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम की तैयारियों पर कई सवाल उठे हैं. बिशन सिंह बेदी समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा था कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका बिना खास तैयारी के गई थी. उन्होंने कहा था कि श्रीलंका के साथ सीरीज होनी ही नहीं चाहिए थी. बल्कि ये समय साउथ अफ्रीका के दौरे की तैयारियों में लगना चाहिए था. माना जा रहा है कि इन दोनों गेंदबाजों को जल्दी बुलाना इसी तैयारी का हिस्सा है.


Also Read:
13 किलो वजन घटाया, IPL को गरियाया, फिर टीम इंडिया में आया ये लड़का

साउथ अफ्रीका में वो क्रिकेट सीरीज जिसके खिलाफ उतरे लोगों पर कुत्ते छोड़ दिए गए थे

Advertisement
Advertisement