चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के यंग बैटर आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में उन्हें इंजरी हुई थी. 21 अप्रैल को CSK ने कन्फर्म किया कि 18 वर्षीय बैटर को फिट होने में 6 से 12 हफ्ते का समय लगेगा.
आयुष म्हात्रे IPL से बाहर, CSK क्या इस झटके को झेल पाएगी?
20 अप्रैल को आयुष म्हात्रे का स्कैन किया गया, जिससे यह पता चले कि उनकी चोट कितनी गंभीर है.


इस सीजन आयुष बेहतरीन टच में थे. वह लगातार रन बना रहे थे. उन्होंने IPL 2026 से बाहर होने से पहले 6 पारियों में CSK के लिए 201 रन बनाए.
SRH के खिलाफ हुई हैमस्ट्रि्ंग इंजरीसनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आयुष म्हात्रे को गुरजपनीत सिंह की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाया गया था. मैच में वह शानदार फॉर्म में थे. वो 13 गेंदों पर 30 रन बना चुके थे. इस दौरान वह 2 रन लेने के प्रयास में इंजर्ड हो गए. म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी.
आयुष ने अपना हेलमेट फेंक दिया था और वो काफी दर्द में दिखाई दिए. जिसके तुरंत बाद फिजियोथेरेपिस्ट टॉमी सिमसेक उनके इलाज के लिए ग्राउंड पर आए थे.

मैच के बाद, चेन्नई के बैटिंग कोच माइक हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुष की इंजरी पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि उनकी हैमस्टिंग फट गई है. 20 अप्रैल को आयुष म्हात्रे का स्कैन किया गया, जिससे यह पता चले कि उनकी चोट कितनी गंभीर है.
CSK के लिए बनाए सबसे ज्यादा रनIPL 2026 में आयुष म्हात्रे ने अपनी बैटिंग क्लास दिखाई. वह अब तक CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. उन्होंने 178 के स्ट्राइक रेट से 6 पारियों में चेन्नई के लिए 201 बनाए. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 73 रन रहा. टूर्नामेंट में उन्होंने 2 फिफ्टी भी लगाईं.
IPL 2026 में CSK की टीम अपने प्लेयर्स की इंजरी से परेशान है. कुछ दिन पहले टीम के पेसर खलील अहमद चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ऑस्ट्रेलियाई सीमर नाथन एलिस चोट की वजह से टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही हट चुके हैं.
इंजरी के चलते स्टार बैटर डेवॉल्ड ब्रेविस भी शुरुआत के मैच नहीं खेल पाए. इसके अलावा, दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी काफ स्ट्रेन (Calf Strain) की वजह से अभी तक IPL में हिस्सा नहीं ले पाए हैं. ऐसे में आयुष म्हात्रे का टूर्नामेंट में से बाहर होना CSK के बैलेंस के लिए बड़ा झटका है.
ये भी पढ़ें: बिश्नोई गैंग ने T20 वर्ल्ड कप मैच में फिक्सिंग कराई? कनाडा के कप्तान जांच के घेरे में
स्ट्रगल कर रहा CSKIPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई की टीम स्ट्रगल कर रही है. टीम को शुरुआत के 3 मैचों में लगातार हार मिली. इसके बाद, CSK ने DC और KKR के खिलाफ अपने मैच जीते. हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई की टीम 10 रनों से हार गई. IPL 2026 में टीम अब तक 6 में से 2 मैच ही जीत पाई है.
CSK का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी





















