The Lallantop

बेन स्टोक्स की बढ़ी डिमांड, 11 साल बाद लीग में वापसी पर मिले 3.4 करोड़ रुपये

BBL ने हाल ही में विदेशी खिलाड़ियों के लिए ड्राफ्ट का सिस्टम खत्म कर दिया था. पहले विदेशी खिलाड़ियों को विदेशी Player Draft के जरिए चुनना पड़ता था.

Advertisement
post-main-image
बेन स्टोक्स अब बीबीएल में खेलते नजर आएंगे. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग BBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ रिकॉर्ड फीस पर अनुबंध किया है और इस सीजन पूरे टूर्नामेंट में उपलब्ध रहेंगे।
  • BBL ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए ड्राफ्ट सिस्टम समाप्त कर ओपन मार्केट और डायरेक्ट साइनिंग को फिर से शुरू किया है, जिससे स्टोक्स जैसे खिलाड़ी सीधे फ्रेंचाइजी से कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं।
  • स्टोक्स की BBL में वापसी के बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और यह कदम उनके IPL जैसे अन्य लीगों में संभावित वापसी का मार्ग भी तैयार कर सकता है।

बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा. लेकिन, इससे टी20 लीग्स में उनकी डिमांड कम नहीं हुई है. बल्कि बढ़ गई है. बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग BBL में खेलते नजर आएंगे. लीग में ओपन मार्केट की वापसी के बाद स्टोक्स लीग के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. एडिलेड स्ट्राइकर्स ने रिकॉर्ड फीस के साथ उन्हें अपने साथ जोड़ा है. 

Advertisement
BBL में खेलेंगे स्टोक्स

स्टोक्स पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. इस सीजन के लिए उन्हें करीब 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 3.4 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी. स्टोक्स ने BBL में लौटने की इच्छा जताई थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी चाहता था कि बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया आएं. उनका मानना था कि स्टोक्स के आने से टूर्नामेंट की लोकप्रियता और रोमांच काफी बढ़ जाएगा. स्टोक्स को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स जैसी टीमों से भी ऑफर मिले थे. लेकिन स्टोक्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को चुना. 

आपको बता दें कि BBL ने हाल ही में विदेशी खिलाड़ियों के लिए ड्राफ्ट का सिस्टम खत्म कर दिया था. पहले विदेशी खिलाड़ियों को Overseas Player Draft के जरिए चुनना पड़ता था. लेकिन इस सीजन से फ्रेंचाइजी सीधे विदेशी खिलाड़ियों से कॉन्ट्रैक्ट कर सकती हैं. यानी अब लीग में फिर से ओपन मार्केट और डायरेक्ट साइनिंग सिस्टम आ गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान से टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंड्या के फैन्स को झटका लगेगा 

पहले भी BBL में खेल चुके हैं स्टोक्स

यह पहला मौका नहीं है जब स्टोक्स बीबीएल में खेलेंगे. वह इससे पहले 2014-15 में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेले थे. बेन स्टोक्स करीब 12 साल बाद BBL में वापसी करेंगे. उन्होंने आखिरी बार 2014-15 सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेला था. इससे पहले, वह 2023 में IPL में नजर आए थे. राजस्थान रॉयल्स ने तब उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. यानी BBL में खेलने पर स्टोक्स को IPL से काफी कम पैसे मिलेंगे. 

हालांकि, स्टोक्स के लिए यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वापसी का अच्छा रास्ता है. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद स्टोक्स अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान दे सकते हैं. ऐसे में BBL में उनकी वापसी के बाद IPL में भी उनकी वापसी हो सकती है.

Advertisement

वीडियो: पिता के निधन से टूटे Lionel Messi, संन्यास को लेकर किया बड़ा ऐलान

Advertisement