The Lallantop

कैंसर से जूझ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की मदद करेगा BCCI, एक करोड़ देगा बोर्ड

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंड‍िया के कोच रह चुके Anshuman Gaikwad इस वक्त ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं. उनकी मदद के लिए कई पूर्व क्रिकेटर भी आगे आए हैं.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं अंशुमान गायकवाड़ (फोटो-इंडिया टुडे)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंड‍िया के कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ इस वक्त ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं. उनकी मदद के लिए कई पूर्व क्रिकेटर आगे आए हैं. कप‍िल देव, मोह‍िंदर अमरनाथ, संदीप पाट‍िल, सुनील गावस्कर समेत अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने बीसीसीआई(BCCI) से भी अपने साथी खिलाड़ी अंशुमान की मदद के लिए मांग की थी. इसी क्रम में BCCI सचिव जय शाह ने इस मामले में बड़ा कदम उठाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जय शाह ने अंशुमान गायकवाड़ के लिए एक करोड़ रुपये का फंड जारी करने का निर्देश दिया है. शाह ने अंशुमान गायकवाड़ के परिवार से भी बात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. जय शाह ने कहा, 

‘संकट की इस घड़ी में बोर्ड अंशुमान गायकवाड़ के परिवार के साथ खड़ा है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा. बीसीसीआई गायकवाड़ की स्वास्थ्य पर नज़र रखेगा. बीसीसीआई को विश्वास है कि वह जल्द ही स्वस्थ होंगे.’

 

Advertisement

बोर्ड की मदद से पहले, बीमारी से जूझ रहे अंशुमान गायकवाड़ की मुश्किल समय में सहायता के लिए दिग्गज क्रिकेटर कप‍िल देव ने अपनी पेंशन डोनेट करने का फैसला किया था. मोह‍िंदर अमरनाथ, संदीप पाट‍िल, मदन लाल, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री और कीर्ति आजाद समेत अन्य पूर्व क्रिकेटर्स भी अपने साथी खिलाड़ी की मदद के लिए फंड जुटाने में आगे आए. और BCCI से अंशुमान को आर्थिक सहायता देने की गुहार की थी.

ये भी पढ़ें- IAS पूजा खेडकर की ऑडी कार पुलिस ने जब्त की, गाड़ी में लाल-नीली बत्ती लगाई थी

इस मामले पर कपिल देव ने स्पोर्टस्टार को बताया, 

Advertisement

‘यह दुखद और बहुत निराशाजनक है. मुझे पीड़ा है क्योंकि मैं अंशू के साथ खेला हूं और उसे इस हालत में देखना बर्दाश्त नहीं कर सकता. किसी को भी ऐसी तकलीफ नहीं होनी चाहिए. मुझे पता है कि बोर्ड उसका ख्याल रखेगा. हम किसी को भी मदद के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं. अंशू के लिए कोई भी मदद दिल से की जानी चाहिए. उन्होंने भारत के लिए बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है. अब समय है कि हम उसके लिए खड़े हों. मुझे यकीन है कि हमारे क्रिकेट प्रशंसक उन्हें निराश नहीं करेंगे. उन्हें उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.

कपिल देव ने बातचीत के दौरान कहा कि हमारे पास ऐसा कोई सिस्टम नहीं है कि क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों की सहायता की जा सके. ऐसे में उन्होंने सुझाव दिया कि BCCI को उन लोगों को शामिल करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करनी चाहिए जिन्होंने अपने समय में खेल की सेवा की थी. उन्होंने कहा, 

'दुर्भाग्य से, हमारे पास कोई प्रणाली नहीं है. खिलाड़ियों की इस पीढ़ी को अच्छा पैसा कमाते देखना अच्छा लगता है. यह देखना सुखद है कि सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को भी अच्छा पैसा मिल सकता है. हमारे समय में, बोर्ड के पास पैसा नहीं था. आज है, ऐसे में बोर्ड को अतीत के वरिष्ठ खिलाड़ियों का ख्याल रखना चाहिए.’

अंशुमान गायकवाड़ का पिछले एक साल से लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल के दौरे के दौरान, गायकवाड़ ने साथी खिलाड़ी संदीप पाटिल को अपना इलाज जारी रखने के लिए पैसों की तत्काल आवश्यकता के बारे में बताया. जिसके बाद संदीप पाटिल ने BCCI से आर्थिक मदद की मांग की थी.

71 साल के अंशुमान गायकवाड़ के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 1975 और 1987 के बीच भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं. बाद में उन्होंने दो अलग-अलग कार्यकाल (1997-99 और 2000) में भारत के मुख्य कोच के रूप में सेवा दी है. अपने कोचिंग करियर के अलावा, गायकवाड़ ने 1992 -96 के बीच बतौर नेशनल सिलेक्टर भी काम किया है. 

वीडियो: 'तौबा-तौबा' पर ऐसा डांस कि विदेशी भी कॉपी करने लगे, विकी कौशल ने क्या कमेंट किया?

Advertisement