अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई अब समुद्र में उतर गई है. अमेरिका ने अपनी नौसेना से दो बड़े काम करने को कहा है. पहला ईरान के सभी पोर्ट्स की नाकाबंदी करना. दूसरा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में अगर ईरान ने माइंस बिछाई हैं तो उन्हें ढूंढकर खत्म करना. युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने होर्मुज पर कंट्रोल कर रखा है. जहाजों की आवाजाही लिमिटेड हो गई है. जो भी जहाज गुजर रहा है उसे ईरान को टोल देना पड़ रहा है. अमेरिका इसी कंट्रोल को तोड़ना चाहता है. ऐसा करके अमेरिका का मकसद है ईरान की कमाई रोकना. क्योंकि ईरान का सबसे ज्यादा पैसा तेल बेच कर आता है. अगर तेल बाहर ही नहीं जाएगा तो पैसा नहीं आएगा और फिर युद्ध चलाना मुश्किल हो जाएगा. लेकिन अमेरिकन नेवी के लिए यह ब्लॉकेड काफी मुश्किल मिशन होने वाला है.
ट्रंप ने होर्मुज की नाकेबंदी के लिए उतारी नेवी, ईरान भी तैयार है, अब क्या होगा?
अमेरिका का मकसद है ईरान की कमाई रोकना. क्योंकि ईरान का सबसे ज्यादा पैसा तेल बेच कर आता है. अगर तेल बाहर ही नहीं जाएगा तो पैसा नहीं आएगा और फिर युद्ध चलाना मुश्किल हो जाएगा.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















