राजधानी के इस एपिसोड में बात होगी सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री चुने जाने के इनसाइड स्टोरी और निशांत के डिप्टी सीएम बनने से इनकार की. सम्राट चौधरी राजद से वाया जदयू बीजेपी में आए हैं. लेकिन फिर भी पार्टी ने उनको राज्य में सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी. इसके पीछे उन पर नीतीश कुमार का भरोसा और एनडीए का सामाजिक समीकरण शामिल है. दूसरी तरफ निशांत कुमार ने नीतीश कुमार और उनके सहयोगियों के मान-मनौव्वल के बावजूद डिप्टी सीएम बनने से इनकार कर दिया. सम्राट और निशांत की इस कहानी को विस्तार से जानने के लिए पूरा वीडियो देखिए.
राजधानी : सम्राट कैसे बने सीएम के लिए एनडीए की पहली पसंद? नीतीश के समझाने पर भी नहीं माने निशांत!
राजधानी में आज बात होगी बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ताजपोशी और सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की डिप्टी सीएम बनने से मना करने की पीछे की कहानी पर. बीजेपी पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है. पार्टी ने इसके लिए सम्राट चौधरी का नाम आगे किया है, क्योंकि नीतीश कुमार ने उनके ही नाम का वीटो लगाया था.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















