IPL 2026 में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को जल्द ही टीम इंडिया में मौका मिल सकता है. जून में आयरलैंड टूर पर उनके टीम इंडिया (Team India) में चुने जाने की उम्मीद है. भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड दौरे पर दो T20 मैच खेलेगी. अगर इस टूर पर सूर्यवंशी को इंडियन टीम में शामिल किया गया, तो वह सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल खेलने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे. इस मामले में सूर्यवंशी ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
वैभव सूर्यवंशी को देख सिलेक्टर्स हो रहे बेसब्र, खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अगर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जाता है, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर होंगे. इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्टर्स इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से पहले आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में 15 साल के सूर्यवंशी को बड़ा ब्रेक दे सकते हैं. BCCI के एक सोर्स ने एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कहा,
वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड टूर के लिए दावेदार हैं. सिलेक्टर्स ने कई दूसरे प्लेयर्स के साथ उनका नाम शॉर्टलिस्ट किया है.
वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में IPL में धमाल मचा रहे हैं. इस सीजन में वह अब तक 200 रन बना चुके हैं. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट, भुवनेश्वर कुमार, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के खिलाफ पहली ही गेंद पर स्कोरिंग शॉट लगाए हैं.
IPL 2026 में उन्होंने अब तक आतिशी बैटिंग की है. इस सीजन उन्होंने पहले मैच में CSK के खिलाफ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद, गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका बल्ला चला. इस मैच में उन्होंने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए. 7 अप्रैल को मुंबई के गेंदबाजों की उन्होंने जमकर बखिया उधेड़ी. 14 गेंदों पर धुआंधार 39 रन बनाए.
IPL 2026 में उन्होंने सबसे जबरदस्त बैटिंग RCB के खिलाफ की. 10 अप्रैल को गुवाहाटी में हुए मैच में वैभव ने बेंगलुरु के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. इस दौरान उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 78 रन जड़े.
ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे जिन्होंने एक ही ओवर में सूर्यवंशी समेत RR के 3 बैटर्स को चलता कर दिया?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल सूर्यवंशी की धमाकेदार बैटिंग देखकर नेशनल सिलेक्टर अब और इंतजार करने के मूड में नहीं है. ऐसा कहा जा रहा कि BCCI सिलेक्टर्स वैभव को थोड़ी कमजोर टीमों के खिलाफ मौका देंगे. अगर सूर्यवंशी मौजूदा समय में रन बनाना जारी रखते हैं, तो सिलेक्शन पैनल उनको आयरलैंड में होने वाली टी20 सीरीज के अलावा, इस साल जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी चुनेगा.
सूर्यवंशी के कायल हुए अरुण धूमलबोर्ड के एक बड़े अधिकारी अरुण धूमल वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा के कायल हैं. उन्होंने सूर्यवंशी के टैलेंट पर पहले ही भरोसा दिखाया है. 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ उनकी आतिशी बैटिंग देखकर अरुण धूमल ने X पर लिखा था,
तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्डIPL 2026 के सीजन में वैभव ने क्या कमाल की बैटिंग की. यह टैलेंटेड प्लेयर अपनी परफॉर्मेंस के चलते टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का हकदार है. ऐसा बहुत कम होता है कि आपको इतने प्रतिभावान और इतनी कम उम्र के खिलाड़ी को चुनने का अवसर मिले.
वैभव सूर्यवंशी को अगर आयरलैंड दौरे पर चांस मिलता है, तो वह सचिन तेंदुलकर का भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. साल 1989 में सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी ने 27 मार्च को ही अपने जीवन के 15 साल पूरे किए थे.
वैसे, ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है. शेफाली ने 15 साल, 7 महीने और 27 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अगर, सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिलता है, तो वह सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भारत के क्रिकेटर बन जाएंगे. इस मामले में वह सचिन और शेफाली को भी पीछे छोड़ देंगे.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी


















