BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. पंजाब के युवा ऑलराउंडर नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी को पहली बार ODI टीम में शामिल किया गया है. इस सीरीज में हार्दिक पंड्या की वापसी की भी उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला है. ऋषभ पंत की भी वापसी नहीं हो पाई है.
जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी वनडे टीम में शामिल, पंड्या और पंत बाहर
BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. पंजाब के युवा ऑलराउंडर नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी को पहली बार ODI टीम में शामिल किया गया है. इस सीरीज में हार्दिक पंड्या की वापसी की भी उम्मीद थी. लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला है. ऋषभ पंत की भी वापसी नहीं हो पाई है.

टीम में रोहित शर्मा की जगह कायम है. बीते कई हफ्तों से उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे. ऐसे में इस सिलेक्शन को काफी अहम माना जा रहा था. आपको बता दें कि यह अजीत अगरकर के कार्यकाल का आखिरी टीम सिलेक्शन था.
नमन धीर और आकिब को मौकाटीम में पहली बार शामिल किए गए नमन धीर ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले धीर को अपने लगातार प्रदर्शन का इनाम मिला है. वहीं आकिब नबी इस समय इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं. सरे के लिए उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप से पहले सिलेक्टर्स अलग-अलग ऑप्शन ट्राय करना चाहते हैं. एशियन गेम्स के लिए चुने गए नितीश कुमार रेड्डी को भी वहां से हटाकर वनडे सीरीज के लिए चुना गया है.
टी20 टीम की बात करें तो यह लगभग एशियन गेम्स वाली ही टीम है. टीम में केवल दो बदलाव हैं. यश ठाकुर की जगह मयंक यादव और विपराज निगम की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया है. आपको बता दें कि यश और विपराज एशियन गेम्स की मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे. उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.
इस सीरीज में हार्दिक पंड्या की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें अभी इंतजार करना होगा. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया ए के लिए टीम में चुना गया है. बोर्ड चाहता है कि हार्दिक इस सीरीज में अपनी फिटनेस साबित करें. वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करें. तभी बोर्ड उन्हें सीनियर टीम में मौका देगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. इसके बाद छह अक्तूबर से पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
यह भी पढ़ें- डोपिंग के लिए पहली बार एक भारतीय कोच पर आजीवन बैन लगा
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.
भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉनस्टर' में दो और धाकड़ एक्टर्स की एंट्री, हीरो-विलेन का पलटा खेल











