The Lallantop

BCCI ने सिलेक्शन कमेटी में 'वेकेंसी' निकाली, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

अजीत अगरकर के जाने के बाद इस समय पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा सिलेक्शन कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष हैं. शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह चयन समिति के अन्य मौजूदा सदस्य हैं.

Advertisement
post-main-image
अजीत अगरकर का सेंटल कॉन्ट्रैक्ट चार अक्टूबर को खत्म हो गया था. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI ने सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए सिलेक्टर के लिए आवेदन मांगे हैं, जो 6 अक्टूबर को शुरू हुए।
  • अजीत अगरकर ने अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से इनकार किया था, जिसके कारण सिलेक्शन कमेटी में अध्यक्ष पद खाली हुआ और इस समय प्रज्ञान ओझा अंतरिम अध्यक्ष हैं।
  • नए सिलेक्टर के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होने के कारण बोर्ड टीम चयन, खिलाड़ियों की खोज, और टीम की रिपोर्टिंग प्रक्रिया को बिना व्यवधान जारी रखेगा।

BCCI को नए सिलेक्टर की तलाश है. बोर्ड ने मंगलवार, छह अक्टूबर को सिलेक्टर के लिए आवेदन मांगे. यह पद सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद खाली हुआ है. अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट 4 अक्टूबर को खत्म हुआ था. उन्होंने बोर्ड को पहले ही बता दिया था कि वह कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाना नहीं चाहते हैं.

Advertisement

इस समय पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा सिलेक्शन कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष हैं. शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह चयन समिति के अन्य मौजूदा सदस्य हैं. इसी कमेटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन किया है. खास बात यह है कि बोर्ड ने सिलेक्शन कमेटी के पद के लिए आवेदन मांगे हैं. इसका मतलब है कि यह जरूरी नहीं कि जिसे भी चुना जाएगा, वही चीफ सिलेक्टर होगा. यह पद मौजूदा सदस्यों में से भी किसी को दिया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

अब सवाल है कि इस पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है. बोर्ड ने इसके लिए साफ क्राइटेरिया बताया है. इस पद के लिए वही लोग अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों. या फिर 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों. साथ ही, उम्मीदवार को क्रिकेट से संन्यास लिए कम से कम 5 साल पूरे होना अहम है. कोई भी ऐसा व्यक्ति जो BCCI के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन में बताई गई किसी भी क्रिकेट समिति का कुल मिलाकर पांच साल तक सदस्य रहा हो, वह पुरुषों की चयन समिति का सदस्य बनने के लिए योग्य नहीं होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना टीम इंडिया की कप्तान बनीं, BCCI ने कहा, 'नया दौर शुरू' 

क्या होगा सिलेक्टर का रोल?

बोर्ड ने साथ ही सिलेक्टर की भूमिकाओं के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि सिलेक्टर का काम क्या होगा.  

  • निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीनियर नेशनल पुरुष टीम का सर्वश्रेष्ठ चयन करना. साथ ही टैलेंट की पहचान करना और एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना.
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के ज़रिए खिलाड़ियों की खोज और उनका आकलन करना. सभी फॉर्मेट में सीनियर नेशनल पुरुष टीम के सिलेक्शन और ग्रोथ में योगदान देना.
  • ज़रूरत पड़ने पर टीम की मीटिंग में शामिल होना और घरेलू-अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिए यात्रा करना.
  • टीम के प्रदर्शन पर क्वार्टर रिपोर्ट तैयार करना और उसे BCCI की एपेक्स काउंसिल को सौंपना.
  • टीम चयन के बारे में मीडिया से बात करना. हर फॉर्मेट में टीम के लिए कप्तान नियुक्त करना.

वीडियो: 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? गंभीर ने बता दिया

Advertisement

Advertisement