The Lallantop

ये 2 किलोमीटर की दौड़ टाइम पर पूरी कर ली तो टीम इंडिया में जगह पक्की!

BCCI ने सभी क्रिकेटर्स के लिए नया फ़िटनेस टेस्ट शुरू किया है.

Advertisement
post-main-image
खिलाड़ियों की फिटनेस अपर लेवल पर पहुंचाने के लिए BCCI नया टेस्ट लेकर आया है. (फोटो उस वक्त की है, जब सिडनी में कोच रवि शास्त्री प्लेयर्स की ट्रेनिंग करवा रहे थे. (AP/PTI)
क्रिकेट के रणबांकुरों के लिए नया टेस्ट आ गया है. टेस्ट मैच वाला टेस्ट नहीं, परीक्षा वाला टेस्ट. और इस परीक्षा में अब 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी 8 मिनट 30 सेकंड्स में. और ये दौड़ पूरी करने के बाद ही हरी झंडी मिलेगी. किसने दिया है टेस्ट का फ़ॉर्मूला? BCCI ने. खिलाड़ियों के नए ट्रेनिंग प्रोग्राम में इस परीक्षा को शामिल किया गया है. और किसको देनी होगी ये परीक्षा? नए वालों को तो देनी ही होगी, पुराने खिलाड़ियों को भी देनी होगी. ख़ासकर चोटी के खिलाड़ियों को ये वाला टेस्ट पूरा करना होगा. इस बारे में BCCI के अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,
“BCCI को लगता है कि हमारे जो फ़िटनेस के मानक हैं, उनकी मदद से हमें अपनी फ़िटनेस को आगे ले जाने में मदद मिली है. इसलिए अब समय है कि खिलाड़ियों के फ़िटनेस लेवल को उससे भी आगे ले जाया जाए. इससे ज़्यादा बेहतर तरीके से टूर्नामेंट्स में मुक़ाबला करने में मदद मिलेगी. और बोर्ड इसी तरह से हर साल अपने स्टैंडर्ड को अपडेट करता रहेगा.”
नए मानक ग्राउंड पर रोल के हिसाब से अलग-अलग हैं. फ़ास्ट बोलर को 8 मिनट 15 सेकंड में ये 2 किलोमीटर की दूरी पूरी करनी होगी. जबकि बल्लेबाज़, विकेट कीपर और स्पिनरों को 8 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी. योयो टेस्ट— जिसमें सभी खिलाड़ियों को 2 स्पॉट के बीच में कई राउंड दौड़ना पड़ता है— पूरा करने की टाइमिंग 17 मिनट और 10 सेकंड ही रखी गयी है. योयो टेस्ट कुछ साल पहले ही खिलाड़ियों की फ़िटनेस जांचने के लिए शामिल किया गया था. अंबाती रायडू और केदार जाधव जैसे कुछ खिलाड़ी इस टेस्ट में एक समय फ़ेल हो चुके हैं. अब योयो टेस्ट के अलावा इस 2 किलोमीटर की दौड़ को भी शामिल किया गया है. चोटी के खिलाड़ियों से अपेक्षाएं ज़्यादा होती हैं. ऐसे में उन्हें ये 2 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी. और नए नवेले लोगों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा. टीम इंडिया के खिलाड़ी हाल में जब ऑस्ट्रेलिया में थे, तो उन्हें इन नए मानकों के बारे में बता भी दिया गया. इस साल फ़रवरी, जून और अगस्त/सितंबर के महीने में ये टेस्ट BCCI द्वारा किए जायेंगे. जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच सीरीज़ खेलने गए थे, उन्हें इस टेस्ट की छूट दी गयी है. लेकिन इंग्लैंड में वाइट-बॉल सीरीज़ खेलने जा रही टीम को ये टेस्ट ज़रूर देना होगा. अगले साल होने वाले T20 विश्वकप की टीम में शामिल होने के लिए ये टेस्ट ज़रूर पास करने होंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement