The Lallantop

'आई लव PM मोदी, मैं उनका फैन, भारत मुझ पर भरोसा कर सकता है,' ट्रंप ने खूब प्यार लुटाया

Donald Trump on India: 24 मई को जब भारत में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था, तब राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फोन कॉल पर भारत और PM Narendra Modi की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका पर भरोसा कर सकता है.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप ने कहा भारत अमेरिका पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है. (फाइल फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 24 मई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को फोन कर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपने समर्थन और प्रशंसा को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया।
  • यह कॉल दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित स्वतंत्रता दिवस इवेंट में तबू हुई, जहां भारत-अमेरिका के बीच औपचारिक रिश्तों और व्यापार समझौते पर चर्चा चल रही थी।
  • ट्रंप के इस संदेश के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों में मजबूती और कारोबार डील को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में प्रगति के संकेत दिए।

‘आई लव इंडिया… आई लव द प्राइम मिनिस्टर. मोदी महान हैं. वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं… मैं PM मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं.’ ये शब्द हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के. कल यानी 24 मई को जब भारत में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था, तब उन्होंने फोन कॉल पर भारत के लिए खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. इस इवेंट का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर माइक पर फोन लगाकर कहते हैं- 'एक स्पेशल गेस्ट का कॉल आया है.'

Advertisement

इस साल 4 जुलाई को अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे कर लेगा. इस खास मौके पर दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में एक इवेंट ऑर्गनाइज़ किया गया था. इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे, जो इस वक़्त चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की स्पीच से पहले प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप का कॉल आया. उन्होंने कहा,

‘भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है. सर्जियो गोर, मैं चाहता हूं कि आप अमेरिका की तरफ से अच्छी स्पीच दें, क्योंकि आप भारत में हमारे देश के रिप्रेजेंटेटिव हैं. भारत को कभी भी ज़रूरत पड़े  तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा. मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं.’

Advertisement

ये वीडियो अमेरिकी दूतावास ने X हैंडल से शेयर किया. फोन कॉल पर डॉनल्ड ट्रंप ने मार्को रुबियो की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि वे विदेश मंत्री की भूमिका में रुबियो अच्छा काम कर रहे हैं. इस इवेंट में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए. ट्रंप की कॉल के बाद सर्जियो ने अपनी स्पीच में राष्ट्रपति की बात का समर्थन करते हुए इसे भारत-अमेरिका के रिश्ते का नया दौर बताया है. 

ये भी पढ़ें: 'हर देश में मूर्ख होते हैं, अमेरिका में भी हैं', दिल्ली पहुंचे ट्रंप के मंत्री रूबियो ने ऐसा क्यों कहा?

सर्जियो गोर ने पांच महीने पहले ही भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला है. वे राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी माने जाते हैं. उन्होंने अपनी स्पीच में बताया कि भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है. जल्द ही इस डील के लॉक होने की भी संभावना है.

Advertisement

इस पर मार्को रुबियो ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि डील आखिरी स्टेज पर पहुंच चुकी है और कुछ ही हफ़्तों के अंदर साइन भी हो जाएगी. लेकिन डील साइन होने के बारे में ताजा आधिकारिक जानकारी अभी बताई नहीं गई है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या डॉलर की बढ़ती कीमतों ने भारत की अर्थव्यवस्था हिला दी?

Advertisement