The Lallantop

पोल वॉल्ट में 2 खिलाड़ियों के नाम नेशनल रिकॉर्ड, एक को ही क्यों मिला गोल्ड?

कुलदीप और देव दोनों ने रांची में 5.45 मीटर के जंप के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया. हालांकि, टूर्नामेंट का गोल्ड मेडल देव कुमार मीना ने अपने नाम किया.

Advertisement
post-main-image
कुलदीप और देव मीणा, दोनों ने ही नेशनल रिकॉर्ड कायम किया. (Photo-PTI)

फेडरेशन कप 2026 में 24 मई को भी नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रहा. मध्य प्रदेश के पोल वॉल्ट खिलाड़ी देव कुमार मीना और कुलदीप कुमार दोनों ने ही नेशनल रिकॉर्ड बनाया. 
पिछला रिकॉर्ड (5.41 मीटर) हाल ही में भुवनेश्वर में कुलदीप कुमार ने ही बनाया था. कुलदीप और देव दोनों ने रांची में 5.45 मीटर के जंप के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया. हालांकि, टूर्नामेंट का गोल्ड देव कुमार मीना ने अपने नाम किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
देव मीना और कुलदीप का रिकॉर्ड

दोनों खिलाड़ियों ने 5.45 मीटर की छलांग लगाई. लेकिन, काउंटबैक के आधार पर देव कुमार मीना ने स्वर्ण पदक जीता. काउंटबैक के नियम के अनुसार, जिस जंप पर रिकॉर्ड बनता है, उससे पिछले जंप को देखा जाता है. पोल वॉल्ट और हाई जंप इवेंट में जब दो या दो से अधिक एथलीट समान हाइट पार करते हैं, तो काउंटबैक नियम के आधार पर विजेता का फैसला होता है. इसमें प्रतियोगिता के दौरान उस हाइट को पार करने में सबसे कम अटेंप्ट करने वाला खिलाड़ी विजेता माना जाता है. इसके साथ ही दोनों एथलीट्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 5.25 मीटर का क्वालीफाइंग मार्क भी हासिल कर लिया.

हाई जंप में टूटते -टूटते बचा नेशनल रिकॉर्ड

पुरुषों का हाई जंप इवेंट भी काफी रोमांचक रहा. महाराष्ट्र के सर्वेश अनिल कुशारे ने 2.28 मीटर की जंप के साथ गोल्ड मेडल जीता. ये कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालीफाइंग मार्क 2.22 मीटर से बेहतर रही. कुशारे ने यहां 2.29 के नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आखिर में 2.30 का अटेंप्ट लिया. हालांकि, वह तीनों ही अटेंप्ट में फेल रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- बैट और बॉल दोनों से कमाल, जोफ्रा आर्चर ने RR को प्लेऑफ में पहुंचाया 

श्रीशंकार और तेजस शिरसे ने जीता गोल्ड

लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने 8.08 मीटर की जंप लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस इवेंट के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाइंग मार्क 8.05 मीटर तय किया था. मुरली ने उससे भी लंबी जंप की.

पुरुषों की 110 मीटर हर्डल रेस में मौजूदा नेशनल रिकॉर्ड होल्डर तेजस शिरसे का दबदबा रहा. उन्होंने 13.50 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता. तेजस कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके. 

Advertisement

फेडरेशन ने इस इवेंट के लिए 13.39 सेकंड का क्वालिफाइंग मार्क रखा था. इससे पहले, सुबह के सेशन में हरियाणा की रवीना ने महिलाओं की 10,000 मीटर में 44 मिनट 29.66 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता. उनका प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स खेलों के लिए सेट किए गए 44 मिनट 44.58 सेकंड से बेहतर रहा.

वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?

Advertisement