The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप में चोटिल थे बुमराह? MI के कोच ने स्ट्रगल की असली वजह अब बताई

IPL 2026 में बुमराह 13 मैचों में बॉलिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह 4 विकेट ले पाए. मौजूदा सीजन में 15 रन देकर एक विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह बॉलिंग में इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 के शुरुआती 5 मैचों में कोई विकेट नहीं लिया और कुल 13 मैचों में मात्र 4 विकेट हासिल किए, जो उनके IPL करियर का सबसे कमजोर प्रदर्शन है।
  • बुमराह की कमजोर परफॉर्मेंस के पीछे T20 वर्ल्ड कप से लगी हल्की निगल और इंजरी का प्रभाव था, जिसके कारण उन्हें शुरुआती मैचों में आराम दिया गया ताकि वह पूरी तरह ठीक हो सकें।
  • मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने के अनुसार बुमराह अब पूर्ण स्वस्थ है और पिछले कुछ मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन सीजन समाप्त हो चुका है और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

मुंबई इंडियंस (MI) के पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर्स में शुमार हैं. उनकी यॉर्कर बॉल पर बैटर्स गच्चा खा जाते हैं. बुमराह की सधी और सटीक लाइन लेंथ पर अपोनेंट्स को रन बनाने में मुश्किल पैदा कर देती है. लेकिन, IPL 2026 में बुमराह इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. वह टूर्नामेंट में स्ट्रगल करते दिखे. शुरुआत के 5 मैचों में बुमराह विकेटलेस रहे. 

Advertisement

IPL के मौजूदा सीजन में बुमराह क्यों स्ट्रगल कर रहे हैं? इसकी वजह मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ( Mahela Jayawardene) ने बताई है.

बुमराह पर क्या बोल जयवर्धने?

24 मई को मुंबई की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ इस सीजन का अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी. मैच की पूर्व संध्या MI के हेड कोच महेला जयवर्धन ने जसप्रीत बुमराह के परफॉर्मेंस पर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया,

Advertisement

हां, मुझे लगता है कि यह कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन है. T20 वर्ल्ड कप में बुमराह को हल्की ‘निगल’ थी. इसी इंजरी के साथ वह पूरे टूर्नामेंट में खेले. IPL में आने के बाद हमने उन्हें काफी रेस्ट दिया. पहले 4 या 5 मैच उनके लिए धीरे-धीरे पूरी तरह ठीक होने के लिए थे. आप देख सकते हैं कि इस वजह से बुमराह की थोड़ी पेस कम हो गई थी.

जयवर्धने ने आगे कहा,

अब बुमराह ने फुल पेस के साथ वापसी की है. पिछले 4 या 5 मैचों में वह शानदार दिखे. लेकिन, जब आप किसी निगल से गुजरते हैं, तो आप एग्जिक्यूशन में थोड़ी पेस खो देते हैं. क्योंकि उस वक्त आप कुछ और भी मैनेज कर रहे होते हैं.

Advertisement
बुमराह के खिलाफ टीमों ने जोखिम नहीं लिया

जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में ज्यादा विकेट नहीं लिए. इसके बावजूद, मुंबई इंडियंस के बाकी बॉलर्स में उनकी इकॉनमी सबसे बेहतर है. मौजूदा सीजन में बुमराह की इकाॅनमी 8.36 है. इस दौरान जयवर्धने ने जोर देकर कहा कि अपोनेंट बैटर बुमराह के खिलाफ ज्यादा अग्रेसिव होकर नहीं खेल पाए.

MI के हेड कोच ने आगे बताया,

बुमराह हेल्थ के हिसाब से हंड्रेड पर्सेंट फिट हैं. दुर्भाग्यवश यह सीजन हमारे लिए खत्म हो गया है. मुझे ऐसा लगता है कि कुछ सिचुएशन में टीमों ने बुमराह के खिलाफ रिस्क नहीं लिया. दूसरे छोर से हमारे बाकी बॉलर्स अपोनेंट बैटर्स पर प्रेशर नहीं बना सके, जो जरूरी था. जब दूसरे छोर रन आ रहे हों, तब बैटर्स बुमराह के खिलाफ खुलकर खेलने का जोखिम क्यों उठाएंगे?

बुमराह ने लिए 4 विकेट

IPL 2026 में बुमराह 13 मैचों में बॉलिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह 4 विकेट ले पाए. मौजूदा सीजन में 15 रन देकर एक विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है. बुमराह के IPL करियर के शुरुआती 3 साल को छोड़ दें, तो इस लीग में यह उनकी सबसे खराब परफॉर्मेंस है. 

ये भी पढ़ें: कोहली को IPL पार्टीज की लग गई थी लत, कोच ने फिर ये किया!

मुंबई की टीम इस सीजन का आखिरी लीग मैच 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच राजस्थान को हर हाल में जीतना जरूरी है. 

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement