The Lallantop

सचिन का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने की बात पर क्या बोले जो रूट?

इंग्ल‍िश बैटर Joe Root अब Sachin Tendulkar का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने से 1978 रन पीछे हैं. पिछले 5-6 सालों में उन्होंने जिस तरह से में बैटिंग की है, उसे देखकर लगता है कि रूट अगले दो साल में टेस्ट में सचिन के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर हैं. (फोटो- PTI)

इंग्लैंड के बैटिंग लीजेंड जो रूट (Joe Root) क्या सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? यह सवाल काफी समय से पूछा जा रहा है. मॉर्डन एरा में जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बैटर हैं. बीते 5-6 सालों में रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है. वह सचिन के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए हैं. हाल में रूट से एक बार फिर पूछा गया कि क्या वह सचिन का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ देंगे? इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूट ने जवाब दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सचिन के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा 15921 रन दर्ज हैं. सचिन ने ये रन 200 टेस्ट मैचों की 329 इनिंग्स में बनाए थे. इतना ही नहीं टेस्ट में सचिन के नाम सबसे ज्यादा 51 सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी है. वह 24 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेले. सचिन ने साल 1989 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह 2013 तक इस फॉर्मेट में खेले.

ये भी पढ़ें: कोहली को IPL पार्टीज की लग गई थी लत, कोच ने फिर ये किया!

Advertisement
सचिन के टेस्ट रिकॉर्ड पर क्या बोले रूट?

हाल में एक पॉडकास्ट में इंग्लैंड के दिग्गज बैटर जो रूट से पूछा गया कि क्या फ्यूचर में उनकी नज़र सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने पर है. इस सवाल पर उन्होंने द एथलेटिक (The Athletic) से बात करते हुए कहा,

मुझसे यह सवाल अब इतनी बार पूछा जाता है कि मैं चाहकर भी इसे इग्नोर नहीं कर सकता.

इस दौरान उन्होंने तेंदुलकर की तारीफ करते हुए कहा, सचिन ने टेस्ट के अलावा ODI क्रिकेट में भी बहुत कुछ हासिल किया है. जो रूट के मुताबिक,

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने खेल में जो हासिल किया है वह शानदार है. आपको मेरी बात पर भरोसा करना होगा. मैं कहता हूं कि सचिन के साथ बातचीत में शामिल होना मेरे लिए काफी है. उन्होंने मेरे जन्म लेने से पहले टेस्ट में डेब्यू किया था, और मेरे टेस्ट डेब्यू में खेले थे. सचिन का टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक खेलना अपने आप में कमाल है. आप टेस्ट में उनके बनाए रन देखें. सिर्फ इतना ही नहीं वनडे में भी उनके नाम 49 शतक हैं.

इम्प्रूवमेंट पर फोकस

बैटिंग लीजेंड सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके जो रूट ने जोर देकर कहा, मेरा फोकस स्टैटिस्टिकल अचीवमेंट के बजाय लगातार इम्प्रूमेंट करने पर है.

जो रूट ने आगे बताया,

मैं हमेशा बेहतर होने की कोशिश करता हूं. अपनी बैटिंग में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करता हूं. मैं जितना हो सके उतना कॉम्पैक्ट और टेक्निकली साउंड महसूस करूं. जब मैच में आऊं तो मैं टैक्टिकल सोच सकूं, और जो मेरे सामने है उसे खेल सकूं. बजाय इसके कि टेक्निकल चीजों या ग्राउंड पर किसी और चीज की चिंता करूं. यह सुनने में बहुत आसान लगता है, लेकिन जब मैं क्रीज पर होता हूं, तो मैं बस मैच में खेलना चाहता हूं.

तेंदुलकर से 1978 रन पीछे

जो रूट सचिन का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने से 1978 रन पीछे हैं. पिछले 5-6 सालों में उन्होंने जिस तरह से टेस्ट मैच में बैटिंग की है, उसे देखकर लगता है कि रूट अगले दो साल में टेस्ट में सचिन के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. 

मौजूदा समय में जो रूट 163 टेस्ट मैचों की 298 इनिंग्स में 13943 रन बना चुके हैं. टेस्ट में जो उनके नाम 41 शतक और 66 अर्धशतक हैं.

4 जून से इंग्लैंड की टीम अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद, इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ भी अपने घर पर 3 टेस्ट मैच खेलना है. 

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement