The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी को 'अगला तेंदुलकर' बनाना चाहता है BCCI, पूरा प्लान तैयार है

वैभव को आयरलैंड दौरे के लिए पहली बार टीम इंडिया में चुना गया था. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने इंटरनेशल डेब्यू किया. वह भारत के लिए इंटरनेश क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का प्लान तैयार है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भारत की क्रिकेट बोर्ड BCCI ने आगामी वर्षों के लिए विशेष योजना के तहत मॉनिटर और सपोर्ट करने का निर्णय लिया है।
  • वैभव की युवा उम्र और हालिया उपलब्धियों के कारण BCCI ने उन्हें सचिन तेंदुलकर की तरह सफल बनाने के लिए रिव्यू मीटिंग में चर्चा कर उनका कौशल लगातार परखा।
  • वैभव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेले जाने और एशियन गेम्स में टीम में चुने जाने के बाद उनका समर्थन बढ़ाया जाएगा और बोर्ड अन्य युवा खिलाड़ियों को भी इसी तरह तैयार कर रहा है।

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 2026 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खूब तहलका मचाया था. इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उन्होंने रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी. इन सबके बीच भारत में क्रिकेट का मैनेजमेंट देखने वाली संस्था BCCI भी उन्हें लगातार सुझाव देती रही. बताया जा रहा है कि बीसीसीआई चाहती है कि वैभव को लेकर एक सही प्लान तैयार किया जाए ताकि वह सचिन तेंदुलकर की तरह कामयाबी हासिल कर पाएं. वैभव की उम्र को देखते हुए BCCI उन्हें लगातार मॉनिटर कर रही है. 

Advertisement
रिव्यू मीटिंग में वैभव पर चर्चा 

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में हुई BCCI की रिव्यू मीटिंग में कई बार वैभव सूर्यवंशी का नाम आया. मीटिंग के बाद बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन वो नहीं चाहते कि इसका असर उनके खेल प्रदर्शन पर पड़े. देवजीत ने कहा,

हम वैभव सूर्यवंशी और उनके जैसे खिलाड़ियों से यही चाहते हैं कि वह देश के लिए उसी तरह खेलें जैसे सचिन तेंदुलकर खेले थे. हम वैभव को गंभीरता से लेते हैं. हर एंगल से, हर कदम पर उनको मॉनिटर किया जा रहा है. 

Advertisement

देवजीत सैकिया ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड पर उनको गर्व है कि वह 15 साल के बच्चे को इस तरह प्रमोट कर रहा है. इस उम्र में वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बना रहे हैं. बोर्ड सीरीज दर सीरीज उनको लेकर चीजें प्लान कर रहा है.

वैभव जैसे कई खिलाड़ी हो रहे तैयार

वैभव को आयरलैंड दौरे के लिए पहली बार टीम इंडिया में चुना गया. हालांकि, उन्हें डेब्यू का मौका मिला इंग्लैंड के खिलाफ. डेब्यू तो कुछ खास नहीं रहा, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं, हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी में रिकॉर्ड पारी खेली. महज 15 साल और 157 दिन की उम्र में वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था.

यह भी पढ़ें- Asian Games के दल में शामिल होंगे सेफगार्डिंग ऑफिसर, क्या होगा उनका रोल? 

Advertisement

सैकिया ने ये भी कहा कि बोर्ड का फोकस केवल वैभव सूर्यवंशी तक सीमित नहीं है. बोर्ड ने ऐसे कई खिलाड़ियों का पूल तैयार किया है जो आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए वैभव की तरह ही प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने कहा,

हमारे सेलेक्टर्स की नजर सब पर है. हमारे पास कई उभरते हुए खिलाड़ी हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर हमारी अंडर-19 टीम को देखिए. वह हाल ही में चैंपियन बनी है. वहीं महिला टीम ने भी पिछला अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है. तो सिर्फ वैभव नहीं है. 10-15 खिलाड़ी हमारे खास पूल में हैं. सीओई अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण उनकी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स के लिए भी टीम में चुना गया है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वैभव भारत को गोल्ड मेडल जिताने में मदद करेंगे. 

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर आजम का बल्ला खामोश, बासित अली ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Advertisement