बांग्लादेश का एक खिलाड़ी है जिसने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक उस वक्त लगाया था, जब विराट कोहली (Virat Kohli) का टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ था. अब विराट रिटायर कर चुके हैं, और इस प्लेयर ने टेस्ट क्रिकेट में 14वां शतक लगा दिया है. ये कोई और नहीं, मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) हैं. रहीम के नाम अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है.
मुशफिकुर रहीम की रिकॉर्ड सेंचुरी, पाकिस्तान क्लीन स्वीप की कगार पर
मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं. उन्होंने मोमिनुल हक को पीछे छोड़ दिया है. मोमिनुल ने बांग्लादेश के लिए 13 टेस्ट शतक लगाए थे.


पाकिस्तान के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में मुशफिकुर रहीम ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 14वीं सेंचुरी लगाई. बांग्लादेश की सेकेंड इनिंग्स में वह टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 233 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्का लगाकर 137 रन बनाए.
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतकमुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं. उन्होंने मोमिनुल हक को पीछे छोड़ दिया है. मोमिनुल ने बांग्लादेश के लिए 13 टेस्ट शतक लगाए थे. इस लिस्ट में तीसरा नाम तमीम इकबाल का है. तमीम के नाम टेस्ट में 10 शतक दर्ज हैं. इन तीनों क्रिकेटर्स के अलावा बांग्लादेश को कोई भी टेस्ट बैटर डबल डिजिटल में सेंचुरी नहीं लगा पाया है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में धोनी की वापसी मुश्किल? अश्विन ने भी इशारा कर दिया
पाकिस्तान पर मंडराया हार का खतरामुशफिकुर रहीम के शतक से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मेजबान टीम ने पाकिस्तान को जीतने के लिए 437 रनों का टारगेट दिया है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर पाकिस्तान ने अपनी सेकेंड इनिंग्स में 2 ओवर बैटिंग की, लेकिन टीम खाता तक नहीं खोल पाई.
पाकिस्तान के ओपनर अजान अवैस और अब्दुल्लाह फजल बगैर कोई रन बनाए क्रीज पर मौजूद हैं.
बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में मुशफिकुर की सेंचुरी के जरिए 390 रन बनाए. वह 137 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. उनके अलावा लिटन दास ने 69 और महमूदुल हसन जॉय ने 52 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश को पहली पारी में 46 रनों की लीड मिली थी. होस्ट टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में 278 रन बनाए थे. जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 232 रनों पर ऑलआउट हो गई.
पाकिस्तान के लिए 437 रनों का टारगेट चेज करना आसान नहीं है. इस टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम के बैटर्स ने ज्यादा कंसिस्टेंसी नहीं दिखाई है. पाकिस्तान चौथी इनिंग्स में बैटिंग कर रहा है. किसी भी टीम के लिए चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता.
बांग्लादेश के पास अच्छा बॉलिंग अटैक भी है. पेसर नाहिद राणा ने पाकिस्तानी बैटर्स को लगातार परेशान किया है. ऐसे में वह पाकिस्तान को इस मुकाबले में हराकर सीरीज क्लीप स्वीप करना चाहेगा. पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था. ये उनकी पाकिस्तान के खिलाफ घर पर पहली टेस्ट जीत थी.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे



















