IPL 2026 में धोनी की वापसी मुश्किल? अश्विन ने भी इशारा कर दिया
IPL 2026 में CSK की टीम अब तक 12 मैच खेल चुकी है. लेकिन, धोनी काफ इंजरी (Calf Injury) के चलते इन मैचों में नहीं खेल पाए. उन्हें प्री सीजन ट्रेनिंग के दौरान काफ इंजरी हुई थी. फैंस को उम्मीद थी कि धोनी LSG के खिलाफ मैच में खेलेंगे. लेकिन, फैंस के हाथ निराशा ही लगी थी.

IPL 2026 में 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच टक्कर होगी. CSK के लिए इस मस्ट विन गेम में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, यह अभी भी बड़ा सवाल है. इस मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने धोनी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उनका कहना है कि IPL 2026 में धोनी की वापसी मुश्किल है. अश्विन की मानें, तो धोनी SRH के खिलाफ नहीं खेलेंगे. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि धोनी के हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर है, जिसकी वजह से वह SRH के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे.
कोई बदलाव नहीं होगापूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने X पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बहुत क्लैरिटी के साथ तो नहीं लिखा, पर पोस्ट का मतलब समझने वाले समझ जाएंगे. अश्विन ने लिखा,
ये आज नहीं होने वाला है, शायद 2027 में हो सकता है. मुझे नहीं लगता कि CSK के बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव होगा. क्या अकील हुसैन आएंगे?

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि SRH के खिलाफ मैच में धोनी की वापसी की संभावना नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम के प्लेऑफ के प्रयास को धोनी की रिकवरी और संवेदनाओं से ज्यादा अहमियत देनी चाहिए.
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा,
धोनी की वापसी मुश्किल लग रही है. CSK को आगे जाने के लिए यह एक जरूरी मैच है. जीतना जरूरी है. धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है. वह यह मैच नहीं खेलना चाहेंगे. क्योंकि अगर वह इस मैच में अच्छा नहीं कर पाए, तो CSK को मुश्किल हो सकती है. धोनी एक टीम मैन और टीम प्लेयर हैं. लेकिन, मुझे नहीं लगता कि वह SRH के खिलाफ खेलेंगे.
बातचीत के दौरान पूर्व बैटिंग लीजेंड गावस्कर ने माना कि वह धोनी को ग्राउंड पर वापस देखना पसंद करेंगे. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शायद धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं. गावस्कर ने कहा,
काफ इंजरी से जूझ रहे धोनीमैं भी निराश हूं. कोई भी भारतीय नहीं चाहेगा कि धोनी न खेलें. मुझे लगता है कि शायद उन्हें जो चोट लगी है, वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है.
IPL 2026 में CSK की टीम अब तक 12 मैच खेल चुकी है. लेकिन, धोनी काफ इंजरी (Calf Injury) के चलते इन मैचों में नहीं खेल पाए. उन्हें प्री सीजन ट्रेनिंग के दौरान काफ इंजरी हुई थी. फैंस को उम्मीद थी कि धोनी LSG के खिलाफ मैच में खेलेंगे. लेकिन, फैंस के हाथ निराशा ही लगी. लखनऊ के खिलाफ मैच में CSK को सात विकेट से हार मिली.
ये भी पढ़ें: गांगुली ने राहुल द्रविड़ के करियर को लेकर किया बड़ा दावा, 'मैने उनका करियर बचाया'
धोनी चेन्नई में खेलना चाहते हैं लास्ट मैचएमएस धोनी ने कुछ साल पहले कहा था कि वह एमए चिंदबरम स्टेडियम में अपना आखिरी IPL मैच मैच खेलेंगे. चिदंबरम स्टेडियम CSK का होम ग्राउंड है. 18 मई को CSK और SRH के बीच होने वाला मैच चेन्नई में खेला जाएगा. इस सीजन CSK के होम ग्राउंड पर यह आखिरी मैच होगा.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

