The Lallantop

'रामायण' ने इंटरनेशनल मार्केट में भौकाल जमा दिया, फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर में कौन-कौन पहुंचा?

'रामायण' के प्रीमियर में 'द बॉय्ज़', 'द मैट्रिक्स' और 'हाउज़ ऑफ कार्ड्स' के एक्टर्स भी मौजूद रहे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रामायण' का पहला प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस के अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में किया गया जिसमें रणबीर कपूर समेत फिल्म की कास्ट और हॉलीवुड के कई नाम शामिल हुए।
  • मेकर्स ने मुख्य रूप से पश्चिमी ऑडियंस को लक्षित करते हुए इस प्रीमियर का आयोजन किया ताकि उन लोगों तक रामायण की कहानी पहुंच सके जो इसके बारे में कम जानते हैं, न कि सिर्फ भारत में रहने वाले भारतीयों को।
  • फिल्म के रिव्यू पर 30 अक्टूबर तक प्रतिबंध रखा गया है और इसके बाद समीक्षा जारी की जाएगी, जबकि 'रामायण' की रिलीज 5 नवंबर को सिनेमाघरों में निर्धारित है।

हॉलीवुड ने Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana की पहली झलक देख ली है. 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस, अमेरिका के अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान मूवी की कास्ट एंड क्रू के साथ Jada Pinkett Smith और Jonathan Scott जैसे नाम भी कार्यक्रम का हिस्सा बने.

Advertisement

अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म म्यूजियम है. इसके 945 सीट्स वाले डेविड गेफेन थिएटर में 'रामायण' की 3D स्क्रीनिंग रखी गई थी. इवेंट में रणबीर, यश, साई पल्लवी, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा मौजूद थे. साथ ही विदेशी ऑडियंस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के अलावा हॉलीवुड के भी कुछ नाम शामिल हुए.

PTI से हुई बातचीत में नमित मल्होत्रा ने बताया कि इस इवेंट का असली फोकस वेस्टर्न ऑडियंस है. मेकर्स का मकसद 'रामायण' को अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को ये फिल्म दिखाना नहीं था. अगर ऐसा करना होता तो वो इसे सीधे भारत में ही प्रीमियर कर देते. लेकिन वो इस कहानी को अमेरिका के उन लोगों तक पहुंचाना चाहते थे, जो 'रामायण' के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते.

Advertisement

'रामायण' के लॉस एंजेलिस प्रीमियर में हॉलीवुड एक्ट्रेस जाडा पिंकेट स्मिथ अपने दोस्तों के साथ पहुंचीं. जाडा को 'द मैट्रिक्स रीलोडेड', 'द मैट्रिक्स रेवॉल्यूशंस' और 'मैडागास्कर' जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाना जाता है. साथ ही वो हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की पत्नी भी हैं. उनके अलावा 'रामायण' के प्रोडक्शन डिजाइनर रैमसे एवरी भी प्रीमियर में मौजूद रहे. रियल एस्टेट एक्सपर्ट और HGTV के पॉपुलर शो 'प्रॉपर्टी ब्रदर्स' के को-होस्ट जोनाथन स्कॉट भी रेड कार्पेट पर नज़र आए. इस दौरान उन्होंने इंडियन ड्रेस कोड फॉलो करते हुए काले रंग का बंदगला जैकेट पहना था.

'रामायण' के इस इवेंट में Lethal Weapon के एक्टर कॉर्बिन माइल्स, 'द बॉय्ज़' शो में किमिको मियाशिरो का किरदार निभाने वाली करेन फुकुहारा, बेंजी केली और जिसेला मारेंगो समेत कई हॉलीवुड एक्टर्स पहुंचे. मौके पर रणबीर कपूर के साथ 'ये जवानी है दीवानी' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूर्णा जगन्नाथन भी रेड कार्पेट पर नज़र आईं. पूर्णा हॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं. साथ ही 'नैवर हैव आई एवर', 'हाउज़ ऑफ कार्ड्स', 'बैटर कॉल सॉल' और DC यूनिवर्स के 'लैंटर्न्स' जैसे पॉपुलर शोज़ में भी काम कर चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने 30 अक्टूबर तक के लिए ‘रामायण’ के रिव्यू पर एम्बार्गो यानी एक तरह की रोक लगा रखी है. 30 अक्टूबर के बाद लोग इसका प्रॉपर रिव्यू देख सकते हैं. जहां तक फिल्म की बात है, ‘रामायण’ 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement

वीडियो: रामायण में कुंभकर्ण बने पंचायत के फैसल मलिक, कहां से प्रेरित हुए?

Advertisement