The Lallantop

बाबर की आलोचना होनी ही चाहिए... पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने कप्तान पर ये क्या बोला?

आलोचना से बेहतर होते हैं बाबर!

Advertisement
post-main-image
बाबर की आलोचना होती ही रहनी चाहिए (फ़ाइल फ़ोटो

बाबर आज़म. बीते कुछ महीनों से इनकी फ़ॉर्म पहले जैसी नहीं रही है. एशिया कप 2022 के बाद से पाकिस्तान के लिए बाबर की ऐवरेज 40 से भी कम हो गई है. ऑस्ट्रेलिया में हुए T20 वर्ल्ड कप में वह कुल 124 रन ही बना पाए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसके बाद से बाबर की काफ़ी आलोचना हुई है. और इस आलोचना पर अब उनके साथी आबिद अली ने बात की है. आबिद का कहना है कि आलोचना से बाबर और बेहतर होते हैं. आबिद बोले,

'यह अच्छा है, बाबर की आलोचना होनी चाहिए. जब उनकी आलोचना होती है, अल्लाह उन्हें ऐसे आशीर्वाद देता है कि वह बिना रुके स्कोर करने लगते हैं. बाबर ने मेरे साथ खेला है, वह मेरे जूनियर थे, अब वह एक वर्ल्ड-क्लास प्लेयर हैं.

अल्लाह ने पाकिस्तान को ऐसा स्टार दिया है जिसके बारे में बात करने के लिए शब्द नहीं हैं. बाबर की बैटिंग स्किल्स, उन्हें खेलते देखना हमेशा मजेदार होता है.'

Advertisement

आबिद आगे बोले,

'पूरी दुनिया में कॉमेंटेटर्स उनकी तारीफ़ करते हैं. हम भी उनकी तारीफ़ करते हैं. हम प्रार्थना कर सकते हैं कि अल्लाह उन्हें स्वस्थ रखे और वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए परफॉर्म करते रहें. अगर वह एक या दो मैच में परफ़ॉर्म नहीं कर पाते हैं, लोग शिकायत करने लगते हैं कि बाबर परफ़ॉर्म नहीं कर पा रहे, जो उनकी आलोचना करते हैं वो भी चाहते हैं कि बाबर परफ़ॉर्म करें.'

पाकिस्तान अभी Asia Cup 2023 की तैयारियों में लगा है. टीम को 31 अगस्त को नेपाल के खिलाफ़ अपना पहला मैच खेलना है. पाकिस्तान एशिया कप का होस्ट भी है. हालांकि टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच श्रीलंका में होंगे. पाकिस्तान को कुल चार मैच की मेजबानी मिली है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर बहुत फ़ोकस है. और इस मैच के बारे में बाबर ने हाल ही में कहा था,

Advertisement

‘इंडिया-पाकिस्तान हमेशा से एक राइवलरी रही है. पूरी दुनिया इस मैच को एक्सपीरिएंस करती है और इंजॉय करती है. हम भी इस मैच को खूब इंजॉय करते हैं. मुझे लगता है कि इस मैच में क्रिकेट का लेवल बहुत अच्छा और काफी कंपटिटिव होता है. फै़न्स इंडिया-पाकिस्तान के मैच को मिस करते हैं और दोनों ही टीम्स हमेशा अपना 100 पर्सेंट देती हैं.’

बता दें कि पाकिस्तान की टीम आजकल अच्छी फ़ॉर्म में है, टीम ने हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान को 3-0 से हराया है और इसके बाद टीम रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर वन बन गई. पाकिस्तान एशिया कप में वर्ल्ड नंबर वन टीम के रूप में उतरेगा.

वीडियो: एशिया कप 2023 से पहले टीम इंडिया के सबसे बड़े फ़ैन ग्रुप का इंटरव्यू!

Advertisement