The Lallantop

बाइक एक्सीडेंट के बाद भी ऑफिस आना चाहता था एम्पलाई, बॉस ने जो कहा वायरल हो गया

जिनके WhatsApp चैट का स्क्रिनशॉट वायरल हो रहा है वो बाली की एक बिजनेसमैन हैं. उनकी कंपनी का एक कर्मचारी बाइक से गिरकर घायल होने के बाद भी काम पर लौटने की बात रहा था.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक फोटो- Adobe Stock

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फ्रोल्गा नाम की बाली की एक महिला बिजनेसमैन ने सोशल मीडिया पर एक कर्मचारी और बॉस के बीच की चैट का स्क्रिनशॉट शेयर किया, जिसमें बॉस ने घायल कर्मचारी को आराम करने की सलाह दी।
  • यह घटना तब सामने आई जब एक कर्मचारी बाइक से गिरकर घायल हुआ और काम पर आने में असमर्थता जताई, जिसके बाद बॉस ने उसकी सेहत की गंभीरता को समझते हुए इलाज कराने पर जोर दिया।
  • सोशल मीडिया पर इस बातचीत को लेकर लोगों ने बॉस की संवेदनशीलता की प्रशंसा की और कर्मचारी की नौकरी की सुरक्षा की पुष्टि भी की गई, जिससे इस घटना का सकारात्मक प्रभाव सामने आया।

फिर एक नया दिन और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक और बॉस-एम्पलाई संवाद. लेकिन इस बार खबर नेगेटिव नहीं है. न ही किसी हायरिंग-फायरिंग की बातें हैं. इस बार एक बॉस की तारीफ हो रही है. क्योंकि उनकी कंपनी का एक कर्मचारी बाइक से गिरकर घायल होने के बाद भी काम पर लौटने की बात कर रहा था और बॉस ने उसे घर पर रुककर आराम करने की हिदायत दे दी.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिनके WhatsApp चैट का स्क्रिनशॉट वायरल हो रहा है वो बाली की एक बिजनेसमैन हैं. फ्रोल्गा नाम की इस महिला ने Threads पर  स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 

बाली. मैं इनके मेडिकल इंश्योरेंस का खर्च भी उठाती हूं!

Advertisement

वायरल हो रही चैट के मुताबिक, कर्मचारी अपने बॉस को बता रहा है कि वो बाइक से गिर गया है और उसे समझ नहीं आ रहा कि वह अगले दिन काम पर आ पाएगा या नहीं. उसने अपने मैसेज में लिखा,

बॉस, मैं आज बाइक से गिर गया था. अगर कल भी दर्द रहा तो मैं छुट्टी की इजाजत चाहूंगा और मेरी जगह कोई और काम कर लेंगे.

इसके तुरंत बाद उसने आगे लिखा, 'लेकिन अगर तबीयत ठीक हो गई तो मैं कल काम पर आ जाऊंगा, बॉस. मैं आने की पूरी कोशिश करूंगा. '

Advertisement

कर्मचारी की हालत को लेकर चिंतित फ्रोल्गा ने तुरंत उसे घर पर रहने और आराम करने को कहा. उन्होंने पूछा, 

क्या तुम अस्पताल गए थे? हो सकता है तुम्हारे सिर में चोट लगी हो.

लेकिन कर्मचारी तुरंत डॉक्टर के पास जाने के लिए तैयार नहीं था. उसने आनाकानी करते हुए जवाब दिया, 'नहीं बॉस. पहले मैं दर्द और सिरदर्द की दवा लेकर देखूंगा. फिर आज दोपहर आपसे मिलूंगा. अगर दर्द ज्यादा बढ़ा तो अस्पताल चला जाऊंगा.'

फ्रोल्गा ने फिर भी उसे समझाया कि इस चोट को हल्के में नहीं लेना चाहिए और जल्द से जल्द इलाज कराना जरूरी है. इसके जवाब में कर्मचारी ने कहा, 'अभी बस थोड़ा दर्द है और थोड़ा चक्कर आ रहा है, बॉस. ज्यादा तकलीफ नहीं है.' इस पर बॉस ने तुरंत जवाब दिया, 'चक्कर आना सिर में चोट (कंकशन) लगने का साइन हो सकता है. इसलिए इसे हल्के में मत लो.'

लोगों ने की बॉस की तारीफ

सोशल मीडिया पर लोगों को ये बातचीत काफी पसंद आई. यूजर्स बॉस की मानवता और सेंसटिविटी की तारीफ कर रहे हैं. उन्हें ये बात पसंद आई कि बॉस ने काम से पहले एम्पलाई की सेहत को तवज्जो दिया. एक यूजर ने लिखा, 

उम्मीद है कि वो ठीक है. आप बहुत अच्छी बॉस हैं.

User comment
यूजर का कॉमेंट

एक दूसने यूजर ने कहा, 'मुझे अच्छा लगा कि आपने चक्कर आने जैसे लक्षण को तुरंत गंभीरता से लिया और उसे इलाज कराने की सलाह दी.'

कुछ लोगों ने ये आशंका भी जताई कि कहीं कर्मचारी छुट्टी लेने पर नौकरी जाने के डर से तो काम पर आने की कोशिश नहीं कर रहा था. यूजर ने लिखा,'मुझे लगता है कि उसे नौकरी खोने का डर है. उम्मीद है कि वह ठीक होगा.'

इस कॉमेंट पर  फ्रोल्गा ने जवाब दिया. उन्होंने बताया कि कर्मचारी कई सालों से उनकी कंपनी में काम कर रहा है और उसकी नौकरी पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने लिखा, ‘वो पिछले तीन साल से ज्यादा समय से मेरे साथ परमानेंट एम्पलॉयी के तौर पर काम कर रहा है.’ 

User comment
यूजर कॉमेंट

एक अन्य यूजर ने कर्मचारी के तरफ से लिखा, ‘क्योंकि डॉक्टर भी यही करेंगे. उसे पैरासिटामॉल देकर घर भेज देंगे.’

User comment
यूजर कॉमेंट

इस वायरल चैट पर आपका क्या सोचना है, हमें कॉमेंट में बताइए.

वीडियो: कंपनी के CEO ने पहले 70 लोगों को नौकरी से निकाला, फिर कुछ ऐसा किया कि सब बोले- ‘बॉस हो तो ऐसा…’

Advertisement