The Lallantop

वनडे का पूरा कंट्रोल लेंगे गंभीर, क्या रोहित-कोहली होंगे बाहर?

अगले कुछ समय में वनडे फॉर्मेट में बदलाव देखने को मिल सकता है. गौतम गंभीर इस फॉर्मेट का पूरा कंट्रोल लेंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने ही वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन दोनों का खेलना तय नहीं है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा ओर विराट कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं. (Photo-PTI)

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी और मैनेजमेंट फिलहाल एक पेज पर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर ने अब तक वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पूरा कंट्रोल नहीं लिया है. लेकिन, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से चीजें बदल जाएंगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रोहित और विराट के लिए बदलेंगे हालात

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, गौतम गंभीर, टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में ड्रेसिंग रूम को पूरी तरह कंट्रोल कर रहे हैं. लेकिन, वनडे फॉर्मेट में स्थिति थोड़ी अलग है. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे मेगास्टार टीम का हिस्सा हैं. इसी कारण गंभीर यहां थोड़े बैकफुट पर रहे हैं. लेकिन, अब स्थिति बदलने वाली है.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ भारत 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने वाला है. टीम का वर्ल्ड कप को लेकर क्या प्लान है? यह फिलहाल साफ नहीं है. इसी वजह से सीनियर खिलाड़ी सेलेक्टर्स के साथ लगातार टच में है. BCCI के सूत्र ने कहा,

Advertisement

टीम में कई सीनियर खिलाड़ी हैं, ऐसे में गिल को ड्रेसिंग रूम में थोड़ी और मजबूती से अपनी बात रखनी होगी. गंभीर अब तक इस फॉर्मेट की प्लानिंग बहुत ज्यादा शामिल नहीं रहे. लेकिन अब जब वर्ल्ड कप करीब आ रहा है तो चीजें बदलेंगी. वह ड्रेसिंग रूम को साफ तौर पर बताएंगे कि टीम मैनेजमेंट चाहती क्या है? यह जरूरी है कि जो खिलाड़ी सालों से टीम में हैं, उन्हें बताया जाए कि उनसे क्या उम्मीदें हैं? अगले 16 महीनों में उनका क्या रोल होगा?'

यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या फिर हुए चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे से बाहर 

कोहली पहले ही रख चुके हैं शर्त

यानी अगले कुछ समय में ODI फॉर्मेट में बदलाव देखने को मिल सकता है. विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने ही वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर की है. हालांकि, कोहली ने साथ ही एक शर्त भी रखी. RCB के पॉडकास्ट में कोहली ने कहा,

Advertisement

मैं खेलना चाहता हूं. लेकिन दोनों तरफ से अहमियत दी जानी चाहिए. अगर मुझे यह महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं हूं. या तो पहले दिन बता दीजिए कि मैं अच्छा नहीं हूं, या मेरी जरूरत नहीं है. लेकिन अगर मुझे लगातार यह महसूस कराया जाए कि मुझे हर समय अपनी अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस मानसिक स्थिति में नहीं हूं.

अब नए बदलावों के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्या होता है? यह निश्च‍ित तौर पर नहीं कहा जा सकता. दोनों ही खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भी कहा था कि वह रेड बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे. लेकिन, बीते साल दोनों ने उसी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था.

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई बड़ी अपडेट, माही कहां खेलेंगे आखिरी मैच?

Advertisement