The Lallantop

प्रिंसिपल ने मां से मिले एक करोड़ शेयर बाजार में गंवा दिए, परिवार की हत्या कर अपनी भी जान ले ली

महाराष्ट्र के सोलापुर में शेयर बाजार में लगे झटके के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की जान ले ली और फिर खुद की भी जान ले ली. मृतक योगेश पाटील जिला परिषद के एक स्कूल में प्रिंसिपल थे. शेयर बाजार में उनको लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

Advertisement
post-main-image
सोलापुर में शेयर बाजार में हुए नुकसान के चलते पूरा परिवार उजड़ गया. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक शिक्षक योगेश बालासाहेब पाटील ने शेयर बाजार में 1 करोड़ 80 लाख रुपये के नुकसान के बाद परिवार सहित आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया।
  • योगेश पाटील लंबे समय से भारी आर्थिक संकट और कर्ज के दबाव में थे, जो उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तनाव में डालने वाला था, जिससे यह त्रासदी हुई।
  • पुलिस ने मामला हत्या-आत्महत्या बताई है और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है, साथ ही मृतक के लेन-देन और बाहरी दबाव की संभावना की भी जांच की जा रही है।
author-image
अभिजीत करंडे

'शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है.' ये विज्ञापन तो सबने देखा होगा. लेकिन लोग फिर भी पैसे लगाते हैं. इंसानी फितरत है मुनाफे की उम्मीद में आदमी जोखिम उठा लेता है. लेकिन कई बार नुकसान बहुत बड़ा हो जाता है. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. उनको शेयर बाजार में 1 करोड़ 80 लाख का नुकसान हो गया. इस सदमे के चलते उन्होंने जो कदम उठाया उसकी भरपाई संभव नहीं है. पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की जान ली. फिर खुद की भी जान दे दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक प्रिसिंपल का नाम योगेश बालासाहेब पाटील था. वे नंदुरबार जिले में स्थित जिला परिषद के स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर थे. उनकी पत्नी का नाम माधुरी पाटील और दोनों बच्चों का नाम अथर्व और शिवांश था. दोनों बच्चे नाबालिग थे.

घर के भीतर मिले चारों के शव

Advertisement

पुलिस के मुताबिक यह घटना 11 जून की रात को हुई. 12 जून की सुबह जब दूध देने वाला आदमी उनके घर पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला. कई बार आवाज देने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया. इसके बाद उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर एंट्री ली.

घर के अंदर योगेश, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों के शव घर के भीतर पड़े हुए थे. पड़ोसियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को कब्जे में लिया. और उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में यह मामला हत्या और आत्महत्या का बताया जा रहा है. 

शेयर बाजार में भारी नुकसान से सदमें में परिवार

Advertisement

पुलिस की जांच में पता चला है कि योगेश पाटील शेयर बाजार में पैसा लगाते थे. इसी दौरान उनको 1 करोड़ 80 लाख रुपये का घाटा हुआ. इसमें से एक करोड़ रुपये उनको अपनी मां से मिला था. वहीं बाकी पैसे उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों से उधारी पर ली थी. शेयर बाजार में घाटा लगने के चलते उनके लिए कर्जा चुकाना मुश्किल हो गया था. योगेश इसके चलते लंबे समय से परेशान चल रहे थे. पुलिस का मानना है कि यह तनाव इस घटना की मुख्य वजह हो सकती है.

मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया

योगेश पाटील के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने बताया कि इसमें मृतक ने आर्थिक लेन-देन, कर्ज और संपत्ति से जुड़ी जानकारी लिखी है. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया है.

चारों शवों का पोस्टमार्टम हो गया है. लेकिन अभी इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है. पुलिस ने इस मामले में हर एंगल से जांच शुरू कर दी है. योगेश के लेन-देन, निवेश और कर्ज की एक-एक डिटेल खंगाली जा रही है. साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि उन पर कोई बाहरी दबाव तो नहीं था. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

वीडियो: सोलापुर की स्टूडेंट सिमरन ने ट्रिपल तलाक पर बड़ी कायदे की बात बोल दी

Advertisement