भारतीय शूटिंग के दिग्गज कोच जसपाल राणा का 12 जून को 49 साल की उम्र में निधन हो गया. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली मनु भाकर की सफलता के पीछे भी जसपाल राणा का ही हाथ था.
भारतीय शूटिंग दिग्गज जसपाल राणा का निधन, म्यूनिख वर्ल्ड कप से लौटते वक्त बिगड़ी थी तबीयत
भारत के मशहूर शूटिंग कोच Jaspal Rana का निधन 12 जून को हो गया. म्यूनिख में हुए ISSF वर्ल्ड कप से लौटने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. 12 जून की सुबह साकेत के मैक्स अस्पताल में ही उनका निधन हो गया. पेरिस ओलंपिक में Manu Bhaker की सफलता के पीछे जसपाल राणा का ही हाथ था.


म्यूनिख में ISSF वर्ल्ड कप से लौटने के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी. भारत के पिस्टल शूटर्स के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के तौर पर काम कर रहे राणा को म्यूनिख से लौटते वक्त बेचैनी महसूस हुई थी.
नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यहां उनका इलाज चल रहा था. 12 जून को अस्पताल में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी. नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI) ने उनके निधन की पुष्टि की है.
उनका निधन भारतीय शूटिंग के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. उन्होंने एक चैंपियन एथलीट और कोच के तौर पर इस खेल को तीन दशकों से ज़्यादा समय दिया. भारत के सबसे कामयाब पिस्टल शूटर्स में से एक राणा 1990 के दशक में मशहूर हुए.
इस दौरान इंटरनेशनल कॉम्पिटिशंस में उन्होंने अपनी धाक जमाई. उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में कई मेडल जीते और देश के सबसे सफल शूटर्स में से एक बन गए.
खबर अपडेट हो रही है…
वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए






















