The Lallantop

FIFA World Cup 2026 : सिर में फ्रैक्चर से विनिंग हेडर तक! राउल हिमेनेज की कहानी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 67वें मिनट में गोल करने वाले मैक्सिको के स्ट्राइकर राउल हिमेनेज (Raul Jimenez) इमोशनल हो गए थे. यह FIFA वर्ल्ड कप में उनका पहला गोल था. हिमेनेज के फुटबॉल करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं. साल 2020 में वह प्रीमियर लीग के एक मैच में चोटिल हो गए थे. चोट इतनी भयंकर थी कि उनका बचना मुश्किल था.

Advertisement
post-main-image
राउल जिमेनेज ने 67वें मिनट में गोल करके मैक्सिको को बढ़त दिलाई थी. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राउल हिमेनेज ने FIFA वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 67वें मिनट में गोल करके मेक्सिको की 2-0 से जीत पक्का की।
  • 6 साल पहले हिमेनेज को फुटबॉल मैच के दौरान सिर की गंभीर चोट आई थी, जिससे उनका फुटबॉल मैदान पर वापसी मुश्किल हो गई थी।
  • हिमेनेज की इस जीत के बाद उनकी टीम मेक्सिको की उम्मीदें बढ़ीं और खिलाड़ी ने भविष्य में और मैचों में प्रदर्शन जारी रखने का मौका पाया।

राउल हिमेनेज (Raul Jimenez), मेक्सिको के स्ट्राइकर. FIFA वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ जीत के हीरो रहे. उन्होंने 67वें मिनट में गोल करके मेक्सिको की जीत पक्की कर दी. मैच खत्म हुआ, तो एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम के स्कोरबोर्ड पर गोल के आगे मेक्सिको- 2, और साउथ अफ्रीका-0 लिखा था. करीब 80 हजार फैंस जीत की खुशी मना रहे थे. लेकिन, मैच के हीरो राउल हिमेनेज की आंखों में आंसू थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

किसी प्लेयर का FIFA वर्ल्ड कप में गोल करना, सबसे बड़ा सपना होता है. लेकिन, हिमेनेज के लिए यह पल कुछ और बड़ा था. शायद, इसीलिए वह ज्यादा इमोशनल हो गए. हिमेनेज का फीफा वर्ल्ड कप में यह पहला गोल था.

हिमेनेज की वापसी मुश्किल थी

6 साल पहले फुटबॉल ग्राउंड पर उनका भयंकर एक्सीडेंट हुआ था. चोट इतनी गहरी थी कि उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया. फुटबॉल ग्राउंड पर उनकी वापसी की तो बात छोड़िए, हिमेनेज का बचना मुश्किल था.

Advertisement

लेकिन, इस जांबाज खिलाड़ी ने हार नहीं मानी. हिमेनेज ने मौत को मात देकर फुटबॉल फील्ड पर वापसी की. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के हीरो बने.  

हिमेनेज ने 67वें मिनट में साउथ अफ्रीका के डिफेंस को भेद दिया. उन्होंने हेडर के जरिए शानदार गोल करके हजारों फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद, उन्होंने आसमान की तरफ देखा. पिता को याद किया. हिमेनेज के पिता की डेथ इसी साल 12 मार्च को हुई थी.

ये भी पढ़ें: साउथ कोरिया की चेकिया पर रोमांचक जीत, सुपर सब ओह ह्योन-ग्यू ने पलट दिया मैच

Advertisement
हिमेनेज कैसे हुए थे चोटिल?

29 नवंबर 2020. हिमेनेज प्रीमियर लीग में वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स की तरफ से आर्सेनल के खिलाफ खेल रहे थे. इस दौरान मेक्सिकन स्ट्राइकर, डेविड लुई से टकरा गए. टक्कर इतनी भयंकर थी कि हिमेनेज बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत पड़ी. इसके बाद, उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया.

जांच के बाद, डॉक्टर्स ने कन्फर्म किया कि हिमेनेज के सिर में फ्रैक्चर है. उनके दिमाग में ट्रॉमेटिक इंजरी हुई है. हिमेनेज की इमरजेंसी सर्जरी की गई. फैमिली मेंबर्स, टीम के साथी और सपोर्टर बस यही उम्मीद कर रहे थे कि हिमेनेज बच जाएं.

उनकी रिकवरी होने की प्रॉसेस स्लो थी. उन्हें 6 महीने तक दूसरे प्लेयर्स के साथ ट्रेनिंग करने की इजाजत नहीं मिली. वह 8 महीने तक वॉल्व्स के लिए नहीं खेले.

2021 में वापसी हुई

हिमेनेज ने 2021 में कॉम्पिटिटिव फुटबॉल में वापसी की. वह प्रोटेक्टिव हेडगियर पहनकर वापस आए. हिमेनेज आते ही अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. उन्हें अपनी लय हासिल करने में वक्त लगा. चोट के बाद, उन्होंने पहला गोल सितंबर 2021 में साउथैम्पटन के खिलाफ 1-0 की जीत में किया.

पिछले 2 सालों में राउल हिमेनेज ने मेक्सिको को कॉन्काकॉफ नेशंस लीग, और गोल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है. इस 35 वर्षीय अनुभवी स्ट्राइकर ने अपने खेल, समझदारी और बड़े मौकों पर बहेतरीन प्रदर्शन करके कोचों का भरोसा जीता है.

वैसे, यह हिमेनेज का चौथा FIFA वर्ल्ड कप है. लेकिन, 11 जुलाई को टूर्नामेंट में उनकी पहली शुरुआत थी. जिमनेज 2014, 2018 और 2022 में बतौर सब्स्टीट्यूड प्लेयर के तौर पर शामिल किए गए थे. लेकिन, इस दौरान वह कोई गोल नहीं कर पाए थे.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement