The Lallantop

हनीमून के लिए निकले कपल को प्लेन पर चढ़ने नहीं दिया, बोले, 'टिकट फर्जी है'

Jalna honeymoon fraud: महाराष्ट्र के जालना का एक कपल मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था. लेकिन उन्हें प्लेन में चढ़ने नहीं दिया गया क्योंकि अधिकारियों ने कहा कि उनके टिकट नकली हैं. परिवार ने गोवा, वृंदावन आदि के प्लेन टिकट और होटल भी एजेंट से बुक कराए थे. ये सब भी नकली निकले.

Advertisement
post-main-image
कपल ने एक एजेंट से विदेश यात्रा की टिकट बुक कराई थी. (फोटो-Pexels)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के जालना के एक कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी हनीमून यात्रा के लिए बुक किए गए टिकट नकली पाए जाने के कारण फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया।
  • परिवार ने मनमाड स्थित जेवायपी हॉलिडेज प्राइवेट लिमिटेड और एस प्रकृति हॉलिडेज से ऑनलाइन भुगतान कर टिकट और होटल बुकिंग की थी, लेकिन एजेंट सुरेंद्रनाथ ने फर्जी दस्तावेज भेजे।
  • पीड़ित परिवार ने सदर बाजार पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस आरोपी की भूमिका और अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र के जालना का एक कपल शादी के बाद हनीमून पर विदेश जा रहा था. सिंगापुर और बाली. तैयारी पूरी थी. टिकट, होटल, और शॉपिंग भी. लेकिन जैसे ही पति-पत्नी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया. बताया गया कि उनके टिकट नकली हैं. ये सुनकर दोनों हैरान हो गए क्योंकि उन्होंने ये टिकट एक ट्रैवल एजेंट की मदद से बुक कराए थे. सिर्फ विदेश ही नहीं बल्कि गोवा, वृंदावन आदि के प्लेन टिकट और होटल भी एजेंट से बुक कराए थे. बाद में पता लगा कि ये सब भी नकली हैं. कुल मिलाकर एजेंट ने परिवार के साथ 3 लाख 71 हजार 300 रुपये की ठगी की.

Advertisement
एजेंट से कई टूर कराए गए बुक

ट्रैवल एजेंट आरोपी का नाम सुरेंद्रनाथ उर्फ जयेंद्रनाथ जगन्नाथ मोरे बताया गया है. जिसके खिलाफ सदर बाजार पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. इंडिया टुडे से जुड़े गौरव विजय की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने मनमाड के जेवायपी हॉलिडेज प्राइवेट लिमिटेड और एस प्रकृति हॉलिडेज से नवंबर और दिसंबर 2025 में टिकट बुक कराई थी. इसमें सिंगापुर-बाली यात्रा, वीजा, गोवा टूर और रिश्तेदारों की वृंदावन, मथुरा और आगरा यात्रा शामिल थी. ये पेमेंट ऑनलाइन की गई थी.

पैसा भेजने के बाद आरोपी सुरेंद्रनाथ ने 30 जनवरी को एयरप्लेन टिकट, होटल बुकिंग और यात्रा से संबंधित अन्य दस्तावेज सब परिवार को Whatsapp कर दिए. इससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ. 

Advertisement
फर्जी टिकट, एजेंट की टाल-मटोल शुरू

1 फरवरी को कपल जब एयरपोर्ट पहुंचा तो उन्हें प्लेन में जाने ही नहीं दिया गया. अधिकारियों ने जांच के दौरान बताया कि उनके पास मौजूद सभी टिकट फर्जी हैं. इसके बाद परिजन ने एजेंट से कांटेक्ट किया लेकिन वो बार-बार टालमटोल करता रहा. आखिर में पीड़ितों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई. शुरुआती जांच और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद एसपी के आदेश पर सदर बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. 

पुलिस जांच में पता चला कि जो क्यूआर आरोपी ने पीड़ितों को भेजा, उसका पैसा सुरेंद्रनाथ की मां के अकाउंट में गया है. वहां पैसा मिलने के बाद आरोपी ने परिवार के लोगों को फर्जी टिकट, नकली होटल बुकिंग और झूठे यात्रा दस्तावेज देकर ठग लिया. अभी पुलिस आरोपी की भूमिका और इस तरह की अन्य संभावित ठगी की घटनाओं की भी जांच कर रही है.

वीडियो: ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, क्या आरोप लगे?

Advertisement

Advertisement