The Lallantop

बाबर आजम सोशल मीडिया पर ही महान... अपने घर से निकली ये बातें PAK कैप्टन को रुला देंगी!

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पर जमकर भड़ास निकाली है. उन्होंने बाबर को सोशल मीडिया पर महान बताया. बासित की ये बातें बाबर आजम को बहुत चुभेंगी.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम लॉर्ड्स टेस्ट में सिर्फ 14 रन बना पाए थे. (सांकेतिक फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम 2-0 से पीछे हो गई है।
  • बाबर आजम के खराब प्रदर्शन और लंबे समय से सेंचुरी न बनाने को लेकर पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने आलोचना की है, जिससे टीम की परफॉर्मेंस प्रभावित हुई।
  • तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर को बर्मिंघम में होगा, जिसमें पाकिस्तान को श्रृंखला में वापसी के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी है।

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर फजीहत हो रही है. कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) भी निशाने पर हैं. टीम के दोबारा कप्तान बने बाबर आजम से बेहतरीन परफॉर्मेंस की उम्मीद थी. लेकिन, वह टेस्ट सीरीज में अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. बाबर के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने उन पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि बाबर आजम सिर्फ सोशल मीडिया पर ग्रेट प्लेयर हैं.

Advertisement
लॉर्ड्स टेस्ट में फ्लॉप रहे बाबर

हाल में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स पर खेले गए टेस्ट में बाबर आजम प्लॉप रहे. वह दोनों इनिंग्स में कुछ नहीं कर पाए. बाबर ने पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 6 रन स्कोर किए. लॉर्ड्स टेस्ट में वह सिर्फ 14 रन बना सके. आंकड़ों पर नजर डालें, तो बाबर काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा कॉन्फिडेंट नहीं रहे हैं.

उन्होंने 2026 में 4 टेस्ट में 322 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 88 रन है. करीब 4 साल बाबर टेस्ट में सेंचुरी नहीं लगा पाए. पूर्व क्रिकेटर बासित अली का कहना है कि बाबर के फैंस और पीआर टीम भले उन्हें वर्ल्ड क्लास प्लेयर मानते हों, जबकि, वह पाकिस्तान के ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर्स में भी शामिल नहीं हैं. उनके मुताबिक, बड़े प्लेयर वो होते हैं, जो मुश्किल हालात में टीम के काम आएं.

Advertisement
बासित ने बाबर को जमकर सुनाया

बासित अली ने यूट्यूब चैनल पर गेम प्लान में बात करते हुए कहा,

वे ग्रेट प्लेयर्स ऐसे ही नहीं बन गए. मैं सचिन तेंदुलकर की भी बात नहीं कर रहा हूं. मैं पाकिस्तान के प्लेयर्स की बात कर रहा हूं. जब आप मुश्किल वक्त में कुछ नहीं कर पाते, तो फिर क्या फायदा? आप अपने फैंस के बीच भले ही महान खिलाड़ी हों. आप सोशल मीडिया पर भी ग्रेट प्लेयर हों, लेकिन, मुश्किल समय में प्रदर्शन करना जरूरी है.

इस दौरान बासित अली ने बाबर आजम पर आरोप लगाया कि वह अपनी परफॉर्मेंस से देश को बार-बार निराश कर कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

आप परफॉर्म कब करेंगे? मैं बाबर आजम की बात कर रहा हूं. मैं उनका नाम ले रहा हूं. उन्होंने करीब चार साल से टेस्ट में सेंचुरी नहीं लगाई है. आखिर आप कब करेंगे? यह बड़े दुख की बात है. पाकिस्तान की बैटिंग आप पर डिपेंड है. कम से कम ऐसे शॉट खेलकर आउट मत होइए.

बासित अली ने आगे कहा कि ग्रेट प्लेयर वो हैं जो मुश्किल हालात में  रन बनाते हैं. माजिद खान, जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद,सईद अनवर, इंजमाम उल हक और यूनुस खान ने टफ सिचुएशन में रन बनाए. इसलिए वे ग्रेट हैं. उन्होंने बाबर पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जब आप मुश्किल वक्त में रन नहीं बना पाते हैं, तो ऐसी महानता का क्या फायदा?

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के 7 प्लेयर्स की छुट्टी, इंग्लैंड से हार के बाद दोनों कोच से कहा घर जाकर बैठो

टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की स्थिति

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बाबर आजम की टीम 2-0 से पीछे है. पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है. टेस्ट सीरीज में बाबर आजम की टीम बैक फुट पर रही है. टीम ने बैटिंग और बॉलिंग में काफी निराश किया है. लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था.

जबकि, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से पीटा. लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद, पाकिस्तान की सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई. अब सीरीज में इज्जत बचाने के लिए बाबर आजम को तीसरा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement