इग्लैंड से लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद, पाकिस्तान की टीम और पीसीबी में भूचाल आ गया है. लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नहीं पचा पाया. मैच के बाद PCB ने सख्त कार्रवाई करते हुए बीच सीरीज से 7 प्लेयर्स को पाकिस्तान वापस भेज दिया. इसके अलावा, टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को उनके पद से हटा दिया गया. टीम के कप्तान बाबर आजम भी सवालों के घेरे में हैं. पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने उनकी जमकर आलोचना की है. इस लिस्ट में अब पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने बाबर आजम को ‘डमी कप्तान’ बताया है.
बाबर आजम पर अपने ही चला रहे खूब तीर, पूर्व कप्तान ने लगाई लताड़- 'डमी कैप्टन हो तुम'
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने टेस्ट कैप्टन बाबर आजम (Babar Azam) को खरी खोटी सुनाई है. उनका कहना है कि बाबर इंग्लैंड में टीम में हुए बदलाव के बीच लीडर के तौर पर खड़े नहीं हो पाए. वह 'डमी कप्तान' हैं. PCB को ऐसे ही नकली कप्तानों की जरूरत होती है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का कहना है कि बाबर आजम इंग्लैंड में टीम में हुए बड़े बदलाव के बीच, एक लीडर की तरह स्टैंड नहीं ले सके. इसके लिए उन्होंने बाबर की आलोचना की और उन्हें ‘डमी कप्तान’ बताया.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए राशिद लतीफ ने कहा,
PCB ने 7 प्लेयर्स को पाकिस्तान भेजाबाबर को यहीं पर कप्तानी छोड़ देनी चाहिए थी. आधी टीम को घर भेज दिया गया है. अगर मैं उनकी जगह होता, तो कप्तानी छोड़ देता. तुम 'डमी कप्तान' हो. एक लीडर और कप्तान में फर्क होता है.
लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के प्लेयर्स के खिलाफ एक्शन लिया. इस बीच PCB ने मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद सहित 7 प्लेयर्स को पाकिस्तान वापस भेज दिया. इसके अलावा, PCB ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वाइट बॉल हेड कोच माइक हेसन अब इंग्लैंड में टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. जबकि, एशले टीम के बॉलिंग कोच होंगे. टीम से बाहर किए गए 7 प्लेयर्स की जगह, 7 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इनमें से 5 प्लेयर्स ने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
पाकिस्तान के फॉरमर कैप्टन राशिद 7 प्लेयर्स को बाहर किए गए फैसले से सहमत नहीं हैं. उन्होंने बाबर आजम की आलोचना करते हुए आगे कहा,
आपने सात प्लेयर्स को वापस भेज दिया. इमाम चोटिल थे, यह मैं समझ सकता हूं. लेकिन, फिर भी 6 खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया. आपने अपने कोच और मेंटर को भी हटा दिया. उसी कोच को, जिसने चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी. आपने उमर गुल को भी वापस भेज दिया. आप अपनी टीम के लिए आवाज नहीं उठा रहे हैं. आपके कोच को किनारे कर दिया गया और आप चुप बैठे हैं. इससे पता चलता है कि PCB को हमेशा एक 'नकली कप्तान' की जरूरत होती है.
आंकड़ों पर नजर डालें, तो पिछले 20 टेस्ट में यह पाकिस्तान की 15वीं हार है. जबकि, विदेशी सरजमीं पर यह पाकिस्तान की 10 टेस्ट मैचों में नौवीं हार है. इग्लैंट टूर पर पाकिस्तान की टीम अब तक दो टेस्ट खेल चुकी है. इस दौरान वो किसी भी पारी में 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी.
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह का कट गया टीम इंडिया से पत्ता! अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं मिली जगह?
बाबर आजम रहे फ्लॉपइंग्लैंड के खिलाफ कप्तान बाबर आजम भी फ्लॉप रहे हैं. पहला टेस्ट वह इंजरी की वजह से नहीं खेले. इसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट में उनकी वापसी हुई. इस मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा और कुछ खास नहीं कर पाए. बाबर ने पहली इनिंग्स में 8 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए थे. लॉर्डस टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराया था.
तीसरे टेस्ट में इज्जत दांव परइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम 2-0 से पीछे है. बाबर आजम की टीम पहले ही सीरीज हार चुकी है. अब तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की इज्जत दांव पर है. बाबर की टीम चाहेगी की कि वह तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज की हैपी एंडिंग करे. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













