फिलीपींस एयरफोर्स (PAF) के दो प्लेन फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान क्रैश हो गए. दोनों विमान हवा में ही टकरा गए. हादसे में एयरफोर्स के चार पायलटों की मौत हो गई. फिलीपींस के लोकल समय के अनुसार ये हादसा 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 3 बजकर 51 मिनट पर हुआ. दोनों विमान एयरबेस के दायरे में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए.
हवा में टकराए दो विमान, 4 पायलटों की मौत
फिलीपींस में एयरफोर्स के दो ट्रेनर विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार पायलटों की मौत हो गई. हादसा 23 अक्टूबर 2026 को देश के बाटांगस प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर हुआ. दोनों विमान एयरबेस की सीमा के भीतर ही गिरे.

फिलीपींस वायुसेना के मुताबिक चार मौतों की पुष्टि हुई है. PAF ने चारों पायलटों के निधन पर शोक जाहिर किया है. फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. एहतियाती तौर पर, PAF ने टेंपररली सभी SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है, ताकि घटना की जांच की जा सके.
ये दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. जांच में देखा जाएगा कि क्या ट्रेनिंग उड़ान के दौरान विमानों में कोई तकनीकी खराबी आई थी या किसी और तरह की दिक्कत हुई थी.
PAF ने अपने बयान में कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. SF-260 विमानों की उड़ान पर लगाई गई यह अस्थायी रोक सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लगाई गई है.

SF-260 को देखें तो यह एक हल्का विमान है. इसका इस्तेमाल सैन्य ट्रेनिंग के लिए किया जाता है. दुर्घटना के समय भी विमान एक प्रशिक्षण उड़ान पर था. तभी फर्नांडो एयरबेस पर यह हादसा हो गया. PAF ने पायलटों की पहचान या दोनों विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले क्या हुआ था, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है.
(यह भी पढ़ें: असम में इंडियन एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, 5 जवान शहीद)
PAF ने बयान में कहा कि वह हादसे के मारे गए पायलटों के परिवारों के साथ संपर्क में है, ताकि उन्हें जरूरी मदद दी जा सके. PAF ने लोगों से अपील की है कि वे शोक की इस घड़ी में परिवारों की निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करें.
फिलीपींस वायुसेना ने बताया कि यह रिक्वेस्ट खुद पीड़ित परिवारों की ओर से की गई है. जांच से मदद मिलेगी कि क्या SF-260 विमानों की फ्लीट के लिए और अधिक सुरक्षा उपायों की जरूरत है या नहीं.
वीडियो: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन बॉर्डर को लेकर ITBP DG ने क्या खुलासा किया?













