The Lallantop

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू देख PAK टीम का मैच खेलने से इनकार? बाबर ने अब सब बताया

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान स्काई स्पोर्ट्स ने जेल में बंद इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू चलाया. इसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन (Michael Atherton) ने इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान खान से बात की थी. इसे लेकर काफी बवाल मचा.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम ने लॉर्ड्स टेस्ट बॉयकॉट करने की चर्चा पर बात की है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि टीम के प्लेयर्स ने लॉर्ड्स टेस्ट का बहिष्कार करने की कोई योजना नहीं बनाई और उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
  • लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू टेलिकास्ट किया था, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाकर विरोध किया था।
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के विरोध और रिपोर्ट्स के बावजूद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम को मैच के दूसरे सेशन में खेलने के लिए भेजा, जिससे टेस्ट बहिष्कार की संभावना खत्म हुई।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर (Babar Azam) आजम ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें उनसे पूछा गया था कि क्या टीम के प्लेयर्स ने लॉर्ड्स टेस्ट का बहिष्कार करने की योजना बनाई थी? यह सवाल तब उठा, जब लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान के बेटों का इंटरव्यू टेलिकास्ट किया. इस इंटरव्यू में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन (Michael Atherton) ने इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान से बात की थी. 

Advertisement

ये इंटरव्यू टेलिकास्ट होने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) काफी नाराज था. उसने ब्रॉडकास्टर पर क्रिकेट के राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया. PCB ने स्काई स्पोर्ट्स से इसे प्रसारित नहीं करने को कहा था. इसके बावजूद, इसे लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान टेलिकास्ट किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB ने दूसरे सेशन में टीम को ग्राउंड पर नहीं भेजने का विचार किया था. हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि ECB ने PCB को ऐसा नहीं करने से मना लिया था.

क्या बोले बाबर आजम?

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने BBC से बात की. लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराया. इस दौरान बाबर आजम से पूछा गया, क्या पाकिस्तान के प्लेयर्स ने टेस्ट बॉयकॉट करने की योजना बनाई थी? सवाल के जवाब में बाबर ने कहा, उन्हें टेस्ट के बहिष्कार की योजना की कोई जानकारी नहीं थी.

Advertisement

उन्होंने कहा,

नहीं, नहीं मैंने ऐसी कोई बात नहीं सुनी.

जब उनसे दोबारा यही सवाल फिर पूछा गया, तो बाबर ने जोर देकर कहा,

Advertisement

नहीं, मैंने इसके बारे में कुछ भी नहीं सुना.

हेड कोच भी कर चुके हैं इनकार

पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद से भी इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान के इंटरव्यू के बारे पूछा गया था. उनसे पूछा गया क्या उन्होंने और प्लेयर्स ने वो इंटरव्यू देखा था? तब सरफराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि प्लेयर्स उस समय खाना खा रहे थे. इसलिए उन्होंने इंटरव्यू नहीं देखा.

इस दौरान एक जर्नलिस्ट ने सरफराज से यह भी पूछा, क्या PCB ने इंटरव्यू टेलिकास्ट होने पर लंच के बाद टीम को ग्राउंड पर नहीं भेजने की धमकी दी थी? इस पर सरफराज ने कहा,

नहीं, हमें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है. हम खाना खा रहे थे.

PCB ने इंटरव्यू का क्यों किया विरोध?

दरअसल, माइकल एथर्टन से बातचीत के दौरान इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने जेल में बंद अपने पिता की सेहत और उनकी बिगड़ती आंखों की रोशनी पर चिंता जताई थी. उन्होंने ये भी कहा कि 3 साल से जेल में बंद उनके पिता की जान को खतरा है. यह बात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नागवार गुजरी. PCB ने ब्रॉडकास्टर पर क्रिकेट को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया था.

ये भी पढें: बाबर की तुलना कोहली से करने वाले ये वीडियो देख लें! आर्चर के एक बाउंसर ने निकाल दी सारी 'क्लास'

2023 से जेल में बंद हैं इमरान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान साल 2023 से जेल में बंद हैं. उन्हें रावलपिंडी अदियाला जेल में रखा गया है. इमरान को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था. एक मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. फिलहाल, 73 साल के इमरान सभी आरोपों से इनकार कर चुके हैं. उन्होंने इन मामलों को राजनीति से प्रेरित बताया है.

21 कप्तानों ने लिखी थी चिट्ठी

हाल ही में इमरान खान के साथ हो रहे खराब व्यवहार को लेकर 21 इंटरनेशनल क्रिकेट कैप्टन्स ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी थी. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन भी शामिल थे. इन 21 कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इमरान खान को प्रॉपर मेडिकल केयर देने की मांग की. साथ ही उनके साथ मानवीय व्यवहार करने का आग्रह भी किया.

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद भी इमरान खान को रिहा करने की मांग कर चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान के अधिकारियों से अपील करते हुए इमरान को बहुत ईमानदार इंसान बताया.

वीडियो: कभी उधार के पैसों से खरीदा बैट, अब टीम इंडिया के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

Advertisement