टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में जबरदस्त फॉर्म दिखाई. उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 334 रन बनाए. जिनमें दो शतक थे. उनका ODI सीरीज में हाईएस्ट स्कोर 223 रन नॉट आउट रहा. लेकिन, शुभमन यह शानदार फॉर्म रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में कैरी नहीं कर सके. करंट टाइम में वह पंजाब की रणजी टीम का हिस्सा हैं और छत्तीसगढ़ के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेल रहे हैं. रणजी ट्रॉफी 2026-2027 सीजन में यह उनका पहला मैच है. शुभमन इस मुकाबले में जल्दी आउट हो गए. उन्हें छत्तीसगढ़ के बॉलर अजय मंडल ने बोल्ड किया.
रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप हुए टेस्ट कप्तान गिल, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 1 रन बनाकर हुए बोल्ड
छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला. वह इस मुकाबले में एक रन बनाकर आउट हुए. उन्हें छत्तीसगढ़ के लेफ्ट हैंड स्पिनर अजय मंडल ने पवेलियन की राह दिखाई. वह मैच की पहली इनिंग्स में बोल्ड आउट हुए.

रणजी ट्रॉफी 2026-2027 में 18 अक्टूबर पंजाब और छत्तीसगढ़ के बीच मैच शुरू हुआ. इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. पंजाब ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े. लेकिन, इस पार्टनरशिप के बाद टीम ने रेगुलर इंटरवल पर विकेट खोए. विहान मल्होत्रा और हरनूर सिंह के आउट होने के बाद शुभमन गिल चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए. इस मुकाबले में उनसे शानदार पारी की उम्मीद थी.
लेकिन, शुभमन फॉर्म में नहीं दिखे. उन्हें लेफ्ट हैंड स्पिनर अजय मंडल की गेंदें खेलने में दिक्कत हुई. इस दौरान वह अजय की एक बॉल को रोकने प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए. वह पांच गेंदों तक ही क्रीज पर रुके. शुभमन एक रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शुभमन गिल को अगले महीने न्यूजीलैंड टूर पर ODI और टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से पहले उनके पास तैयारी करने का मौका है. BCCI भी चाहता है कि नेशनल टीम के प्रमुख खिलाड़ी इंटरनेशनल मैचों के बीच मिले गैप में खेलकर अपनी लय और फिटनेस बनाए रखें. BCCI ने टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स से रणजी ट्रॉफी में खेलने को कहा है.
ये भी पढ़ें: ‘परफॉर्मेंस करो, नहीं तो बाहर जाओ,’ शोएब अख्तर ने बाबर-शाहीन समेत इन प्लेयर्स को तगड़ा सुना दिया
शुभमन गिल के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज अहम है. टीम इंडिया 8 साल से न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज नहीं पाई है. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर आखिरी बार 2018 में ODI सीरीज जीती थी. इसी तरह भारत को न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीते हुए भी लंबा अरसा बीत गया है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर लास्ट टाइम 2009 में टेस्ट सीरीज जीती थी. अब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के आगामी टूर पर दोनों सीरीज जीतकर गैप भरना चाहेंगे.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













