The Lallantop

शिवा शर्मा डेथ केस की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

लखनऊ में 28 वर्षीय शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे को उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के साथ नागपुर से गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
post-main-image
श्रद्धा दुबे को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली को नागपुर से गिरफ्तार किया है।
  • शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस ने उन्हें तलाशने के लिए जटिल सुराग व तकनीकी मदद का इस्तेमाल किया था।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे लखनऊ में पूछताछ करेगी ताकि मामले से जुड़ी अहम जानकारी और सच्चाई सामने आ सके।

शिवा शर्मा की मौत मामले में आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लखनऊ पुलिस, नागपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने ये गिरफ्तारी की है. श्रद्धा के साथ उनकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को भी नागपुर से गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपी फरार चल रहे थे और तमाम हथकंडों से पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे. पुलिस ने उन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. 

Advertisement

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी से शिवा शर्मा की मौत से जुड़े कई राज खुलने की उम्मीद है. किन परिस्थितियों में शिवा शर्मा की मौत हुई और इसमें आरोपियों का रोल क्या था, इस बारे में जानकारी सामने आने का इंतजार है. 

पुलिस से ऐसे बचती रही श्रद्धा दुबे

इंडिया टुडे से जुड़े आशीष की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ पुलिस और एसटीफ की जॉइंट टीम श्रद्धा दुबे की तलाश कर रही थी. गिरफ्तारी के लिए उन्हें नागपुर पुलिस की भी मदद लेनी पड़ी. पुलिस ने बताया कि फरारी के दौरान श्रद्धा पुलिस से बचने के लिए बुर्के का इस्तेमाल कर रही थी. ट्रैक किए जाने के डर से फोन आदि जैसी कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल करना भी उसने बंद कर दिया था. इतना ही नहीं, जहां भी जाती, छोटे और कम निगरानी वाले होटलों में ठहरती थी.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी अलग-अलग जगहों पर जाने के लिए लगातार टैक्सियां बदल रही थी. एक जगह टैक्सी छोड़ने के बाद लोकल गाड़ी से आगे जाती. फिर दूसरी टैक्सी का इस्तेमाल करती. श्रद्धा के नेपाल जाने की भी सूचना मिली थी. बाद में खबर आई कि वो वापस आ गई है. पुलिस ने बताया कि फरारी के दौरान किसी ने श्रद्धा की मदद की हो, ऐसी बात अभी सामने नहीं आई है. जो भी सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, तीन लोग लगातार साथ यात्रा कर रहे थे.

आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी या असलहे की बरामदगी की फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. पुलिस ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को लखनऊ लाकर पूछताछ करेगी.

बता दें कि 28 साल के शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को मौत हो गई थी. आरोप है कि वह लखनऊ के बालू अड्डा इलाके में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिर गए थे. यह घटना हजरतगंज पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई थी.

Advertisement

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया कंपनियों को लगाई फटकार, बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर क्या कहा?

Advertisement