बांग्लादेश (Bangladesh) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को डार्विन टेस्ट में 9 विकेट से हराया था. जीत से लबरेज बांग्लादेश की टीम दूसरे टेस्ट से पहले फुल कॉन्फिडेंस थी. ऐसी उम्मीद थी कि दूसरे टेस्ट में भी बांग्लादेश कंगारुओं को कड़ी टक्कर देगा. लेकिन, दूसरे मैच में उसका दांव उलटा पड़ गया. मैके (Mackay) में चल रहे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करके, बांग्लादेश को घुटनों पर ला दिया. बांग्लादेश पहली पारी में 100 रन भी नहीं बना पाया, और 64 रन पर सिमट गया. मिचेल स्टार्क ने बॉलिंग से कहर बरपाते हुए मेहमान टीम की कमर तोड़ दी.
4 को जीरो पर आउट, कुल 6 विकेट... मिचेल स्टार्क की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, पूरी टीम 64 रन पर ढेर
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी बॉलिंग की धार दिखाई. उनकी खतरनाक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह उड़ गई. उन्होंने कुल 6 विकेट लिए, जिनमें से 4 बैटर्स तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. शादमन इस्लाम और तंजीद हसन तमीम बांग्लादेश की पारी शुरू करने आए. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने बॉलिंग संभाली. स्टार्क ने पारी के पहले ओवर की पहली बॉल पर शादमन इस्लाम को आउट कर दिया. वह खाता भी नहीं खोल सके.
पहली गेंद पर विकेट मिलने के बाद मिचेल स्टार्क आग उलगते दिखाई दिए. उनकी बॉडी लैग्वेज और बॉलिंग से लगा कि वह बांग्लादेश से हार का बदला लेने के लिए बेताब हैं. उन्होंंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर तंजीद हसन को चलता किया. तंजीद भी जीरो पर चलते बने. फिर, अगली ही गेंद पर स्टार्क ने कप्तान नजमुल होसैन शांतो को भी पवेलियन की राह दिखा दी. शांतो जीरो पर आउट हुए.
इसके बाद, पारी के चौथे ओवर में मिचेल स्टार्क ने मोमिनुल हक को अपना शिकार बनाया. मोमिनुल 9 रन बनाकर चलते बने. फिर बांग्लादेश की पारी के छठे ओवर में स्टार बल्लेबाज लिटन दास भी जीरो पर स्टार्क का शिकार बने. सातवें ओवर में मिचेल स्टार्क ने मेहदी हसन मिराज को आउट करके 5 विकेट हॉल पूरा किया. मेहदी 51 गेंद खेलकर मात्र 11 रन बना सके.
22 बॉल्स पर लिए 5 विकेटदूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क पुराने रंग में दिखे. इस दौरान बांग्लादेश का कोई भी बैटर उनके आगे टिक नहीं पाया. स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर बांग्लादेश के 5 विकेट आउट कर दिए. चार बैटर्स को स्टार्क ने खाता तक नहीं खोलने दिया.
पांच विकेट लेने के बाद भी, स्टार्क ने अपनी बॉलिंग में कोई बदलाव नहीं किया. वह उसी लय में गेंदबाजी करते रहे. इस दौरान उन्होंने 34वें ओवर की लास्ट बॉल पर शोरिफुल इस्लाम को आउट करके, बांग्लादेश की पहली पारी को खत्म कर दिया. स्टार्क ने शानदार बॉलिंग करते हुए 12 रन देकर 6 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: गॉल में हार से बौखलाई श्रीलंकाई टीम! कोलंबो टेस्ट के लिए दो धाकड़ प्लेयर ले आए
64 रनों पर ढेर हुआ बांग्लादेशबांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 34 ओवर्स तक चली. इस दौरान मेहमान टीम के बैटर्स ऑस्ट्रेलिया के पेसर्स के आगे खड़े नहीं हो पाए. बांग्लादेश के लगातार विकेट गिरते रहे. ऑस्ट्रेलिया की खौफनाक बॉलिंग का मंजर ये था कि बांग्लादेश के 7 बैटर डबल डिजिट में नहीं पहुंचे. टीम के हाईएस्ट स्कोरर शोरिफुल इस्लाम रहे, उन्होंने 14 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक के आगे बांग्लादेश की पूरी टीम महज 64 रनों पर ढेर हो गई.
टेस्ट में काफी समय बाद मिचेल स्टार्क ने धुआंधार बॉलिंग दिखी. 36 साल के स्टार्क ने दिखाया कि उम्र उनके लिए महज नंबर है. बांग्लादेश की पारी में उन्होंने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. पैट कमिंस ने 3 विकेट निकाले. जबकि, जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला.
डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ाबांग्लादेश के खिलाफ शानदार बॉलिंग करने वाले स्टार्क ने पर्सनल अचीवमेंट भी हासिल की. उन्होंने डेल स्टेन के टेस्ट विकेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट में 439 विकेट लिए थे. जबकि, मिचेल स्टार्क टेस्ट में अब तक 441 विकेट ले चुके हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया












