ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को बेइज्जत कर दिया. मैके (Mackay) में खेले गए दूसरे मुकाबले में कंगारू टीम ने बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से हराया. उसने पहले टेस्ट में मिली हार का बदला भी ले लिया. दूसरे मैच में मेहमान टीम बैकफुट पर रही. उसके बैटर्स ऑस्ट्रेलिया के पेसर्स के आगे टिक नहीं पाए. यह मुकाबला सिर्फ दूसरे दिन ही खत्म हो गया. मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बॉलिंग में कहर बरपाया. उन्होंने मैच में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए.
मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने बांग्लादेश को धोया, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ही दिन हराया
ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को दूसरे टेस्ट में दूसरे ही दिन हरा दिया. कंगारू टीम ने यह मुकाबला एक पारी और 51 रनों से जीता. ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताने में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का अहम रोल रहा.

पहली पारी में 64 रन बनाने वाला बांग्लादेश, दूसरी इनिंग्स में भी स्ट्रगल करते दिखा. उसके बैटर्स दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक के सामने टिक नहीं पाए. मिचेल स्टार्क ने दूसरी पारी में भी बांग्लादेश को तबाह कर दिया. उन्होंने तूफानी बॉलिंग करते हुए दूसरी इनिंग में 4 विकेट चटकाए. पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए. जबकि, स्पिनर नाथल लायन भी 3 खिलाड़ियों को आउट करने में सफल रहे.
कप्तान नजमुल होसैन शांतो ने 31 रन बनाए और बांग्लादेश की ओर दूसरी पारी के टॉप स्कोरर रहे. मुशफिकुर रहीम ने नॉट आउट 29 रन बनाए. इसके अलावा बांग्लादेश की दूसरी पारी में बाकी बैटर्स डबल डिजिट में नहीं पहुंचे. बांग्लादेश दूसरी इनिंग्स में भी 100 रन नहीं बना पाया. वह दूसरी पारी में महज 95 रनों पर ढेर हो गया. पहली इनिंग्स में बांग्लादेश ने 64 रन बनाए थे.
ऑस्ट्रेलिया को भी पहली पारी में स्ट्रगल करना पड़ा. बांग्लादेश के पेसर शोरिफुल इस्लाम ने कंगारू बैटर्स को बैकफुट पर धकेल दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन अपनी पहली पारी में 165 रनों पर 8 विकेट खो दिए थे. दूसरे दिन कंगारू टीम अपने स्कोर में सिर्फ 45 रन जोड़ पाई. ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग्स में 210 रन बनाए. कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 67 रन स्कोर किए. जबकि, स्टीव स्मिथ ने 42 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश के लेफ्ट हैंड पेसर शोरिफुल इस्लाम ने 7 विकेट लिए.
बांग्लादेश से उम्मीद थी कि वह दूसरी पारी में पलटवार करेगा. लेकिन, उसने दूसरी इनिंग्स में भी सेरेंडर कर दिया. टीम पहले टेस्ट की तरह रंग में नहीं दिखी. पेस बॉलिंग के आगे उसके बल्लेबाजों ने संघर्ष किया.बांग्लादेश पारी की हार भी टालने में नाकाम रहा. दूसरी पारी में टीम 95 रनों पर आउट हो गई.
ये भी पढ़ें: 33 साल की उम्र में सारांश जैन का डेब्यू, कोलंबो टेस्ट के लिए ऐसी है टीम की प्लेइंग 11
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने कमाल की बॉलिंग की. उन्होंने पहली पारी में 6 ओर दूसरी इनिंग्स में 4 विकेट लिए. इस तरह वह दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने में सफल रहे. उन्हें बेहतरीन बॉलिंग के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया दिया. इसके अलावा स्टार्क को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड भी मिला. उन्होंने पूरी सीरीज में 20 रन बनाने के अलावा 12 विकेट चटकाए.
इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 का बराबरी कर ली. डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने उलटफेर कर हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया था.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









