The Lallantop

दिल्ली पुलिस के जवानों की पिटाई का Video Viral, आंखों में मिर्ची डाली, सिर फोड़ा

Attack on Delhi Police: दिल्ली पुलिस के दो हेड कॉन्स्टेबल की जनता विहार इलाके में कुछ स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी. दोनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बिना कागजात की बाइक मिली थी, इसे जब्त कर लिया. इसके बाद कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला. (स्क्रीनग्रैब: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में 22 अगस्त को पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  • मोटरसाइकिल जब्त करने के बाद मोटरसाइकिल मालिक और उसके परिवार ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, जिससे हिंसक विवाद उत्पन्न हुआ।
  • पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मुख्य आरोपी सहित फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े पुलिस टीम पर हमला हुआ. पुलिस वालों की डंडों से पिटाई की गई. ईंट मारी गई. आंखों में मिर्ची पाउडर तक डाला गया. घटना का वीडियो भी वायरल है. पुलिस किसी तरह अपनी जान बचाती दिखाई दे रही है. ये मामला भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके का है. इस केस में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है. जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं.

Advertisement

घटना 22 अगस्त को दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश अपनी ड्यूटी के तहत मुकुंदपुर के जनता विहार में गश्त कर रहे थे. आजतक से जुड़े अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बिना कागजात की मोटरसाइकिल मिली थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया. मोटरसाइकिल को भलस्वा डेयरी थाने लाया गया.

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?

ANI की पोस्ट के अनुसार, पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि जब पुलिस टीम वापस बीट पर लौटी, तो करीब दोपहर करीब 3 बजे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया. इनमें मोटरसाइकिल का मालिक और उसके परिवार के सदस्य भी शामिल थे. वे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे.

Advertisement
तीन पुलिस वाले घायल

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये लोग हिंसक हो गए, और पुलिसवालों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. ईंटों और डंडों से उन पर हमला किया. उनकी मदद के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी हमला किया गया. घटना में तीनों पुलिसकर्मियों को चोटें आईं. हेड कॉन्स्टेबल दिनेश के सिर में चोट लगी. उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई. अब उनकी हालत स्थिर है.\

delhi police attacked
दिल्ली पुलिस का बयान. (X @ANI)
पुलिस का एक्शन

मामले की जानकारी मिलने दिल्ली पुलिस एक्टिव हुई, और एक्शन लेना शुरू किया. हमलावरों की धरपकड़ में पुलिस ने एक 17 साल के नाबालिग को मौके से पकड़ लिया. अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में बिना वर्दी के लोगों को लाठियां मारने वाले कौन थे, दिल्ली पुलिस ने SC को बता दिया

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में एक मुकदमा दर्ज किया गया है. मुख्य फरार आरोपी का नाम सुनील उर्फ ​​पंकज है. पुलिस के मुताबिक, सुनील का क्रिमिनल बैकग्राउंड है. उसके खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें NDPS एक्ट के तहत दो मामले और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं.

वीडियो: CJP Protest में जाने वालों को दिल्ली पुलिस लेटर भेज रही?

Advertisement