The Lallantop

दिल्ली टेक मर्डर: बच्चे को दवाई लगाने पर हुआ झगड़ा, पत्नी ने भाइयों को बुलाकर पिटवाया, CCTV भी किया बंद

Delhi में टेकी विनय गुप्ता की मौत मामले में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. बच्चे के जख्म पर दवा लगाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था. पत्नी ने मायके वालों को बुलाया. उन्होंने विनय को इतना पीटा कि चोटों की वजह से उनकी जान चली गई.

Advertisement
post-main-image
चार साल पहले कपल की शादी हुई थी. (फाइल फोटो: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के निहाल विहार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या के मामले में उनकी पत्नी रेखा गुप्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • विनय और उनकी पत्नी के बीच बच्चे के जख्म पर दवाई लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने अपने परिवार के सदस्यों को बुला लिया था।
  • हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, और जांच जारी है कि इस घटना के पीछे क्या कारण थे।
author-image
हिमांशु मिश्रा

दिल्ली के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है. विनय की मां ने दावा किया कि बच्चे के जख्म पर दवाई लगाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था. इतने में पत्नी ने अपने मायके के लोगों को बुला लिया. आरोप है कि उन लोगों ने विनय को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई. मामूली घरेलू विवाद में एक युवा इंजीनियर की जान चली गई और परिवार उजड़ गया. 

Advertisement
पत्नी समेत चार गिरफ्तार

आजतक से जुड़े हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके की है. पुलिस ने बताया कि विनय (31) नोएडा में सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और उनका 60 लाख का पैकेज था. उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं. पुलिस ने विनय गुप्ता की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

इनमें उनकी पत्नी रेखा गुप्ता (30), रेखा के भाई राजू जिंदल (35) और वेद प्रकाश जिंदल (33), और उनकी भाभी (राजू की पत्नी) पूनम (30) का नाम शामिल है. पुलिस ने बताया कि राजू चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और वेद प्रकाश बिजनेसमैन. 

Advertisement
दवाई लगाने को लेकर हुआ झगड़ा

चार साल पहले विनय गुप्ता की शादी बुध विहार की रहने वाली रेखा (31) के साथ हुई थी. कपल के चार महीने के जुड़वां बच्चे हैं. एक लड़का और एक लड़की. विनय की मां ने बताया कि शुक्रवार, 21 अगस्त को बच्चे के जख्म पर दवाई लगाने को लेकर विनय और रेखा के बीच  झगड़ा हुआ. उन्होंने बताया कि रेखा इस बात पर गुस्सा हो गयी कि विनय ने ऊंची आवाज में बात की.

इसके बाद रेखा ने अपने परिवार वालों को फोन मिलाया और घर से चली गई. करीब 10 मिनट बाद वो अपने दो भाइयों, भाभी, पिता, चाचा और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ वापस लौटीं. विनय की मां रिश्तेदारों के लिए पानी-खाने का इंतजाम करने में लग गईं, लेकिन इधर घर आए रिश्तेदारों ने विनय पर हमला कर दिया. जब विनय की मां वापस लौटीं तो देखा कि उनके बेटे को वो लोग पीट रहे हैं. उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की लेकिन हमला नहीं रुका.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पत्नी से झगड़ा, ससुराल वालों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पीट-पीटकर मार डाला

'गला दबाया, छाती पर लात मारी'

विनय के परिवार का आरोप है कि साजिश के तहत उनकी हत्या की गई. परिवार ने बताया कि ससुराल वालों ने विनय का गला दबाया और उनकी छाती पर लात और घूसे मारे. आरोप है कि हमले के वक्त रेखा अपने पति को पिटते हुए देख रही थी. उसने कथित तौर पर घटना के वक्त घर के सारे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे. 

हमले में गंभीर रूप से घायल विनय को किसी ने अस्पताल ले जाने की भी जहमत नहीं उठाई. एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उनके कोई पड़ोसी कंधे पर लादकर उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वीडियो: अमेरिका में पत्नी की हत्या कर के भारत में प्रेमिका को भेजी फोटो

Advertisement