The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया ने इस प्लेयर को 3 साल बाद वापस बुलाया, बांग्लादेश के खिलाफ बचेगी इज्जत?

Australia ने Bangladesh के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है. टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव किया है. दूसरे टेस्ट में ओपनर Travis Head का जोड़ीदार बदल गया है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से खेला जाएगा.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पैट कमिंस की टीम पर जीत का प्रेशर है. (फोटो- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए मैट रेनशॉ को प्लेइंग-11 में शामिल किया है, जबकि ओपनर जैक वेदराल्ड को टीम से बाहर किया गया है।
  • पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना कराया था, जिसके बाद टीम ने बल्लेबाजी और बॉलिंग संयोजन में बदलाव किए हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज बराबर करना है, ऐसे में अनुभवी स्पिनर नाथन लायन को टीम में बरकरार रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. मैनेजमेंट ने टीम में एक बदलाव किया है. ओपनर जैक वेदराल्ड (Jake Weatherald) प्लेइंग-11 से बाहर हैं. उनकी जगह टीम में मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) को मौका मिला है. रेनशॉ दूसरे टेस्ट में ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग करेंगे. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके (Mackay) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की 'इज्जत' दांव पर है. पहले टेस्ट में कंगारुओं को बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी.

Advertisement
तीन साल बाद वापसी

मैट रेनशॉ को तीन साल बाद प्लेइंग-11 में जगह मिली है. इससे पहले उन्होंने आखिरी टेस्ट 2023 में भारत के खिलाफ दिल्ली में खेला था. मैट रेनशॉ ने तब इंडिया टूर पर मिडिल ऑर्डर में बैटिंग की थी.

रेनशॉ करीब एक दशक बाद टॉप ऑर्डर में बैटिंग करेंगे. उन्होंने 2016-17 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में ओपनिंग की थी. तब रेनशॉ ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी जड़ी थी. उस समय उनकी उम्र 20 साल थी. अब 30 साल के रेनशॉ बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट में ओपनिंग करेंगे.

Advertisement
लायन को बाहर नहीं कर पाई टीम

बांग्लादेश से डार्विन टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बॉलिंग में बड़े बदलाव का संकेत दिया था. ऐसी चर्चा थी की स्पिनर नाथन लायन को दूसरे टेस्ट में जगह नहीं मिलेगी. उनकी जगह पेसर स्कॉट बोलैंड को मौका दिया जाएगा. लेकिन, टीम मैनेजमेंट ने दूसरे टेस्ट में लायन को बाहर नहीं किया. मैके टेस्ट में एक बार फिर मैनेजमेंट ने लायन पर दांव लगाया है.

ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट जीतकर हर हाल में अपनी लाज बचाना चाहता है. इसलिए अनुभवी स्पिनर लायन को टीम में बरकरार रखा गया है. मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि सेलेक्टर्स, बॉलिंग अटैक को लेकर कोई फैसला लेने से पहले थोड़ा समय लेना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ जो रूट का दंगल, सचिन की कर ली बराबरी, अब नजर इस 'महारिकॉर्ड' पर

Advertisement
सीरीज बराबर करना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया जब बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरेगा, तो उसका इरादा सीरीज बराबर करने का होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम नहीं चाहेगी कि बांग्लादेश उसको क्लीन स्वीप करे. फिलहाल, दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है. पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने कंगारुओं को 9 विकेट से हराया था. यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत थी.  

बांग्लादेश के खिलाफ 22 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 इस प्रकार है:-

मैट रेनशॉ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), बीयू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement