बांग्लादेश ने डार्विन में इतिहास रच दिया. टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंद दिया. 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करते हुए नजमुल हुसैन शांतो की टीम ने 11 सेशन तक डोमिनेट करते हुए कंगारुओं को हराया. 4 दिन तक चले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियन टीम किसी भी सेशन में बांग्लादेश पर हावी नहीं हो सकी. इस हार के साथ ही मेजबान टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर बड़ा नुकसान हुआ. वहीं, इसका इंपैक्ट टीम इंडिया पर भी पड़ा है, जो वर्तमान में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है.
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मुश्किलें टीम इंडिया की बढ़ गईं!
Aus vs Ban : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डार्विन टेस्ट में 9 विकेट से रौंद दिया. इस हार के साथ ही WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद ऑस्ट्रेलियन टीम को तगड़ा झटका लगा है. साथ ही टीम इंडिया के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं.

मैच की बात करें तो, बांग्लादेश ने पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर समेटकर मजबूत नींव रख दी थी. हसन महमूद के शानदार स्पैल (6/55) के दम पर बांग्लादेश ने मैच में बढ़िया शुरुआत की. रही सही कसर बैटर्स ने पूरी कर दी. तंजीद हसन तमीम की सेंचुरी और मेहदी हसन मिराज की फिफ्टी के दम पर बांग्लादेश नेे जवाब में 426 रन बनाए.
मिराज ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दूसरी इनिंग्स में शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 5 विकेट झटककर मेजबान टीम को 284 रन के स्कोर पर समेट दिया. इस दौरान उन्हें हसन महमूद का भी साथ मिला. हसन ने 3 विकेट झटके. इसके बाद मिले 57 रन के मिनी टारगेट को बांग्लादेशी टीम ने महज 14.2 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया.
बांग्लादेश के लिए ये जीत कई मायनों में खास है. एक तो ये उनकी ऑस्ट्रेलियन धरती पर पहली जीत है. दूसरी ये कि उन्हें ये कारनामा करने में महज 3 टेस्ट मैच लगे. इससे पहले, टीम ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले थे. वो भी 2003 के दौरे पर ही बांग्लादेश ने दोनों टेस्ट मैच खेले थे.
ये भी पढ़ें : कंगारुओं के सपने में आएगी ये बांग्लादेशी टीम, मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ा!
ऑस्ट्रेलियन धरती पर सबसे तेज टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. इंग्लिश टीम ने अपने दूसरे ही मुकाबले में जीत दर्ज कर ली थी. इंग्लिश टीम ने ये कारनामा 1877 में किया था. वहीं, बांग्लादेश ने अपने तीसरे मैच में ये उपलब्धि हासिल कर साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली. साउथ अफ्रीका ने 19़10 में अपने तीसरे अटैंप्ट में ऑस्ट्रेलियन धरती पर जीत दर्ज की थी.
बांग्लादेश से मिली इस हार का सबसे ज्यादा घाटा ऑस्ट्रेलियन टीम को ही हुआ है. हालांकि, ऑस्ट्रेलियन टीम अब भी टॉप पर विराजमान है. लेकिन, उनका अंक प्रतिशत (PCT) 87.50 से गिरकर 77.77 हो गया है. वहीं, बांग्लादेश को इसका तगड़ा फायदा हुआ है. उसका PCT 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गया है. 5 मुकाबलों में तीसरी जीत के बाद बांग्लादेश चौथे स्थान पर बना हुआ है.
दूसरे स्थान पर मौजूद डिफेंडिंग चैम्पियन साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत 75.00 है. यानी अब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अंतर काफी घट गया है. न्यूजीलैंड 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है. टीम इंडिया को इसका सीधा नुकसान तो नहीं हुआ. लेकिन, उनकी मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं. पहली वजह ये कि बांग्लादेश उनसे ठीक ऊपर यानी चौथे स्थान पर है. अब बांग्लादेश को जीत से काफी फायदा मिला है. इसलिए भारत और बांग्लादेश के बीच अंतर भी बढ़ गया है.
टीम इंडिया 48.15 PCT के साथ 5वें नंबर पर है. वहीं, श्रीलंका 41.67 PCT के साथ छठे स्थान पर है. दोनों के बीच गॉल में चल रहा टेस्ट भी टेबल में उलटफेर कर सकता है. वर्तमान में टेबल के बॉटम पर मौजूद इंग्लैंड (24.36) और पाकिस्तान (22.22) भी भिड़ने वाले हैं. वहीं, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज (20.83) के बीच हाल ही में टेस्ट सीरीज हुई है.
वीडियो: शुभमन गिल को खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता, आखिर गलती किसकी है?









