The Lallantop

गॉल टेस्ट में नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला, पर एक छक्के ने जैक्स कैलिस का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 39 रनों की पारी खेली. इस कैमियो के दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका ग्रेट ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्सर्स लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों से सिर्फ दो कदम दूर हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 39 रन बनाकर जैक्स कैलिस का टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा, यह उनका टेस्ट करियर का 98वां छक्का था।
  • ऋषभ पंत ने 51वें टेस्ट मैच में 98 छक्के लगाए, जबकि जैक्स कैलिस ने 166 मैचों में 97 छक्के लगाए थे, जिससे पंत ने कैलिस का रिकॉर्ड पार किया।
  • ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं और भविष्य में इस सूची में शीर्ष स्थान पर आ सकते हैं।

इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेल पाए. मैच के दूसरे दिन उनसे इम्पैक्टफुल इनिंग्स की दरकार थी. लेकिन, वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे. पहले दिन ऋषभ 27 रनों पर नॉट आउट लौटे थे. लेकिन, जब दूसरे दिन बैटिंग करने आए तो वह अपने स्कोर में सिर्फ 12 रन जोड़ पाए. वह 39 रन बनाकर आउट हुए लेकिन, पंत ने इस 39 रन के कैमियो की बदौलत ‘ग्रेट ऑलराउंडर’ जैक्स कैलिस (Jacques Kallis ) का खास रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Advertisement
पंत ने तोड़ा कैलिस का रिकॉर्ड

ऋषभ पंत गॉल टेस्ट में 62 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया. छक्का लगाने के साथ ही पंत ने साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर जैक्स कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पंत का टेस्ट क्रिकेट में यह 98वें छक्का था. जैक्स कैलिस टेस्ट क्रिकेट में करीब 18 साल एक्टिव रहे. उन्होंने 166 टेस्ट में 97 छक्के लगाए थे. ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 51वां मैच खेल रहे हैं. उन्होंने 51वें टेस्ट में ही 98 छक्के लगाकर जैक्स कैलिस के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

पंत ने इन प्लेयर्स की बराबरी की

ऋषभ पंत ने 98 छ्क्के लगाने के बाद क्रिस गेल और टिम साऊदी की भी बराबरी कर ली. अपने फैन्स के बीच ‘यूनिवर्स बॉस’ कहे जाने वाले क्रिस गेल ने 103 टेस्ट मैचों में 98 छक्के लगाए थे. जबकि, टिम साऊदी ने 107 टेस्ट मैचों में इतने ही छक्के मारे थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: जोकोविच गर्मी नहीं झेल पाए! सिनसिनाटी ओपन के दूसरे राउंड में हारकर बाहर

टेस्ट में किसने मारे सबसे ज्यादा छक्के?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है. स्टोक्स ने 122 टेस्ट मैचों में 138 छ्क्के मारे हैं. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं. मैकुलम ने 101 टेस्ट में 107 छक्के लगाए थे. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 96 टेस्ट मैचों में 100 छक्के जड़े हैं.

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 3 बैटर हैं जिन्होंने 100 छक्कों के मार्क को क्रॉस किया. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. पंत टेस्ट में जिस अंदाज में बैटिंग करते हैं. हो सकता आने वाले समय में वो सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन जाएं.

Advertisement

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement