भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का दूसरे मैच (15 सितंबर) में भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला. वह पिछले दो मैचों से बेंच पर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. क्रिकेट फैंस और कई एक्सपर्ट ने भी सोशल मीडिया पर टीम सेलेक्शन पर भड़ास निकाली है. कई फैंस ने लिखा कि नो सूर्यवंशी नो मैच. दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया. मैच जीतने के बाद, श्रेयस अय्यर ने सूर्यवंशी को लेकर हिंट दिया. कैप्टन श्रेयस की मानें, तो तीसरे T20I में सूर्यवंशी खेलते हुए दिख सकते हैं.
IND Vs AFG: तीसरे T20 में भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दे दिया जवाब
Vaibhav Sooryavanshi को अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले दो मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन, तीसरे T20I में उनके खेलने की उम्मीद है. इसका संकेत खुद कप्तान Shreyas Iyer ने दिया है. कई एक्सपर्ट्स भी वैभव को मौका देने की वकालत कर रहे हैं.

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने बेंच पर बैठे प्लेयर्स के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो प्लेयर अब तक टीम से बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. उन्हें कंडीशन के मुताबिक ढालना जरूरी है. श्रेयस ने कहा,
हम चाहते हैं कि सभी प्लेयर विकेट के मुताबिक ढलें. उन्हें कुछ प्रैक्टिस भी मिले. इसलिए बाहर बैठे उन खिलाड़ियों को मौका देने का यह बेहतर अवसर होगा.
भारत की T20I टीम में संजू सैमसन की वापसी के बाद से वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. संजू को इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में कुछ मैचों के लिए प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया गया था. उन्हे बाहर करने की वजह उनकी परफॉर्मेंस थी. संजू की जगह वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. लेकिन, सूर्यवंशी भी इम्पैक्ट नहीं डाल पाए . इसके बाद, इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में फिर संजू की प्लेइंग-11 में वापसी हुई. तब से सैमसन प्लेइंग-11 में लगातार बने हुए हैं.
हालांकि, इस दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिला था. इस टूर पर उनका बल्ला खूब चला. जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में 151 रन बनाए. सीरीज में बेहतरीन बैटिंग करने के लिए वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया. जिम्बाब्वे दौरे के लिए संजू सैमसन को टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया था.
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन और नीतीश रेड्डी के आगे अफगानिस्तान पस्त, भारत ने जीती T20 सीरीज
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 2 मुकाबले जीते हैं. टीम इंडिया T20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब भारत के पास मौका है कि वह तीसरे मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाए. ऐसे में वैभव को मौका मिलना तय है. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20I मैच 17 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा.
वीडियो: ‘ट्रॉफी चोर’ टैग पर घिरे मोहसिन नकवी, फैंस ने जमकर किया रोस्ट













