The Lallantop

शाहरुख ने 'धुरंधर 2' देख आदित्य धर से ऐसा क्या कहा कि वो इमोशनल हो गए?

शाहरुख ने रिलीज़ से पहले ही 'धुरंधर 2' देख ली थी और वो भी सलमान के थिएटर में.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' की रिलीज़ के बाद 'पठान' की काफी ट्रोलिंग हुई थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान ने गणेश चतुर्थी पर अपने #AskSRK सेशन में बताया कि उन्होंने फिल्म 'धुरंधर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग, जो सलमान खान के थिएटर में हुई, रिलीज से पहले देखी थी।
  • यह स्क्रीनिंग आदित्य धर द्वारा आयोजित की गई थी, जिससे शाहरुख खान को फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले देखने का मौका मिला, जिससे उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी।
  • शाहरुख खान की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आदित्य धर ने उनसे बातचीत की और यह बताया गया कि इस फीडबैक के कारण आदित्य धर भावुक हो गए थे, जो अगली परियोजनाओं पर प्रभाव डाल सकता है।

अपने #AskSRK सेशन के दौरान Shah Rukh Khan ने बताया कि उन्हें Ranveer Singh की Dhurandhar पसंद आई थी. रिपोर्ट की मानें, तो उन्होंने Dhurandhar 2 रिलीज़ से पहले ही देख ली थी. खास बात ये है कि Aditya Dhar ने खुद उनके लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतज़ाम किया था और वो भी Salman Khan के थिएटर में.

Advertisement

कल गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख ने X पर #AskSRK सेशन रखा था. इस दौरान वो फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे. तभी एक शख्स ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने 'धुरंधर' देख ली है. इस पर शाहरुख कहते हैं,

"मुझे दोनों पार्ट्स बहुत पसंद आए. पूरी टीम का कमाल का काम."

Advertisement
dhurandhar
शाहरुख खान का पोस्ट.

शाहरुख ने 'धुरंधर' पर पहली बार कुछ कमेंट किया है. इसलिए उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा. पता चला कि शाहरुख ने 'धुरंधर' का सीक्वल बाकी लोगों से पहले ही देख लिया था. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"शाहरुख खान ने धुरंधर: द रिवेंज को रिलीज़ से एक दिन पहले ही देख लिया था. वो भी पूरी दुनिया से पहले. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर से स्क्रीनिंग का इंतज़ाम करने कहा था. आदित्य ने उनके लिए खुशी-खुशी ऐसा किया."

रिपोर्ट के मुताबिक, ये स्क्रीनिंग एक ऐसे प्रिव्यू थिएटर में हुई, जिसके मालिक सलमान खान हैं. शाहरुख अपने पूरे परिवार समेत वहां पहुंचे थे. वहां करण जौहर ने भी उन्हें जॉइन किया. रही सलमान की बात, तो अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि वो खुद भी 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे थे या नहीं. सूत्र ने बताया कि फिल्म खत्म होने के बाद शाहरुख ने आदित्य से बात की थी. साथ ही ये भी बताया कि उन्हें 'धुरंधर 2' कितनी पसंद आई है. कहा जा रहा है कि शाहरुख से ऐसा पॉजिटिव फीडबैक पाकर आदित्य धर काफी इमोशनल हो गए थे.

Advertisement

वैसे, ये स्पेशल स्क्रीनिंग सलमान के उसी प्रिव्यू थिएटर में हुई थी, जहां उन्होंने कुछ समय पहले 'मातृभूमि' का रफ़ कट दिखाया था. तब उनके साथ डायरेक्टर अपूर्व लाखिया, चित्रांगदा सिंह, सुभाष घई, सूरज बड़जात्या, कबीर खान, रितेश देशमुख, रूमी जाफरी और सिद्धार्थ रॉय कपूर भी थे. सुभाष ने स्क्रीनिंग के बाद फिल्म की तारीफ़ की थी.

वीडियो: Dhurandhar 2 ने पाकिस्तान में मचाया बवाल, नेटफ्लिक्स पर सर्वर हुआ क्रैश

Advertisement