The Lallantop

UPI पेमेंट पर फीस से ब्रोकरेज की होगी बल्ले बल्ले! Paytm-MobiKwik-Pine Labs के शेयर चढ़े

UPI से 2,000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर मर्चेंट (व्यापारियों) को फीस देनी होगी. इस नियम को लेकर एक्सपर्ट्स अपनी राय रख रहे हैं. हालांकि, इस बीच Paytm-MobiKwik-Pine Labs के शेयर्स में तेजी देखने को मिली है.

Advertisement
post-main-image
उपभोक्ताओं से यूपीआई भुगतान के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 16 सितंबर को शुरुआती कारोबार में पेटीएम के शेयर 6% बढ़कर 1,829 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जबकि मोबीक्विक और पाइन लैब्स के शेयरों में भी प्रमुख तेजी देखी गई।
  • सरकार ने 15 सितंबर को 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई मर्चेंट लेनदेन पर पहली बार मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का निर्णय लिया, जिसके कारण इन कंपनियों के शेयरों में वृद्धि हुई।
  • 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस MDR के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर व्यापारी 0.4% शुल्क देंगे, लेकिन उपभोक्ताओं से कोई शुल्क वसूला नहीं जाएगा और यह शुल्क सीधे व्यापारियों द्वारा वहन किया जाएगा।

16 सितंबर को शुरुआती कारोबार में पेटीएम , मोबीक्विक और पाइन लैब्स के शेयरों में 6% तक की तेजी आई. आज (16 सितंबर) शुरुआती कारोबार में पेटीएम के शेयर 6% बढ़कर 1,829 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. 15 सितंबर को सरकार ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई लेनदेन (UPI Payment) पर पहली बार मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) की घोषणा के बाद इन शेयरों में तेजी आई है. 

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वन मोबीक्विक सिस्टम्स का शेयर बीएसई पर 5% से अधिक बढ़कर 213 रुपये हो गया. 

एनएसई पर पाइन लैब्स का शेयर लगभग 3% बढ़कर 199 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने मंगलवार को घोषणा की है कि सरकार 15 अक्टूबर से कुछ पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करेगी. 2,000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर मर्चेंट (व्यापारियों) को 0.4% का भुगतान करना होगा. 75,000 रुपये या उससे अधिक के भुगतान पर अधिकतम शुल्क 300 रुपये होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ₹1 लाख से शुरू कर बनाई 100 करोड़ की कंपनी! दो दोस्तों ने ऐसे बनाया 'ब्लू टी' ब्रांड

UPI पर लगने वाली फीस का लोगों पर क्या असर होगा? 

उपभोक्ताओं से यूपीआई भुगतान के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेनदेन पर कोई फीस नहीं देना होगा. पी2पी व्यवस्था के तहत, छोटे व्यापारी जो यूपीआई क्यूआर कोड के जरिए हर महीने 1 लाख रुपये तक का लेनदेन करते हैं, उन्हें भी एमडीआर से छूट मिलती रहेगी.

सरकार की ओर से जारी प्रश्नोतरी के मुताबिक 2,000 रुपये तक के लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा.  NPCI ने साफ किया है कि MDR व्यापारियों द्वारा वहन किया जाएगा और इसे ग्राहकों पर नहीं डाला जा सकता. साथ ही UPI ऐप्स द्वारा कोई अलग से लेनदेन या प्लेटफ़ॉर्म शुल्क नहीं लगाया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: गुरुग्राम हिट एंड रन में कल्याण बैंसला गिरफ्तार, कोर्ट पहुंची सिया, बाहर निकलकर वकील ने क्या बताया?

Advertisement