नीतीश कुमार रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा हैं. वह जल्द ही फिट होकर टीम में लौटे हैं. इंजरी की वजह से उन्होंने इंग्लैंड और श्रीलंका जैसे अहम टूर मिस किए. जून में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान उन्हें क्वाड्रिसेप्स (Quadriceps) इंजरी हुई थी. लेकिन, अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में खेल रहे हैं. नीतीश को अक्सर हार्दिक पंड्या का विकल्प माना जाता है. टीम मैनेजमेंट ने भी कई बार इसके संकेत दिए हैं कि उन्हें हार्दिक के विकल्प के तौर पर टीम के लिए तैयार किया जाएगा.
टीम मैनेजमेंट नीतीश रेड्डी को बता रहा हार्दिक पंड्या का विकल्प, लेकिन आंकड़े दे रहे कुछ और गवाही!
भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट Nitish Kumar Reddy को Hardik Pandya का बैक-अप ऑलराउंडर मानता है. उनकी फिटनेस, बॉलिंग और बैटिंग को देखते हुए सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वह वाकई हार्दिक का विकल्प बन सकते हैं?

टीम मैनेजमेंट उन्हें हार्दिक के बैक-अप ऑलराउंडर के तौर पर देखता है. टीम मैनेजमेंट उन्हें इसीलिए ग्रूम कर रहा है कि फ्यूचर में हार्दिक की कमी पूरी की जा सके. लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है क्या नीतीश रेड्डी वाकई हार्दिक का विकल्प हो सकते हैं? उनके लिए हार्दिक पंड्या का बैक-अप ऑलराउंडर बनना कितना मुश्किल है?
अफगानिस्तान के खिलाफ स्पेल पूरा नहीं कर पाए नीतीश13 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इंजरी से वापस लौटे नीतीश से इस मुकाबले में काफी उम्मीद थी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें पांचवें बॉलर के तौर पर आजमाया. नीतीश ने दो ओवर का स्पेल किया. इन दो ओवर्स में उन्होंने 30 रन खाए. बॉलिंग में अपनी लय पकड़ने में वह लगातार स्ट्रग्ल करते नजर आए. कप्तान को उन्हें मोर्च से हटाना पड़ा. वह अपने स्पेल के पूरे ओवर्स भी नहीं डाल पाए.
नीतीश के कोटे का एक ओवर अभिषेक शर्मा ने डाला, जिसमें उन्होंने 8 रन दिए. इसके बाद एक ओवर शिवम दुबे ने फेंका. शिवम ने इस ओवर में 21 रन लुटा दिए. मैच में न तो नीतीश बॉलिंग में इम्पैक्ट डाल पाए और न ही उनके कोटे के ओवर फेंकने वाले दूसरे बॉलर्स. कुल मिलाकर इन 4 ओवर्स में टीम इंडिया ने 59 रन खर्च किए.
हार्दिक ने कभी नहीं दिए 30 रननीतीश रेड्डी और हार्दिक पंड्या की तुलना करें, तो हार्दिक ने T20I में दो ओवर के स्पेल में कभी 30 रन नहीं दिए. आंकड़ों पर नजर डालें, तो T20I में हार्दिक का 2 ओवर का सबसे महंगा स्पेल करीब 10 साल पहले रहा था. 2016 में T20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलकाता में खेला गया. इस मैच में हार्दिक ने 2 ओवर के स्पेल में 25 रन दिए थे. बता दें कि यह हार्दिक के करियर का शुरुआती साल था. इसके बाद हार्दिक ने क्रिकेट में अपना अलग मुकाम बनाया. अब वह टी-20 मैच में टीम के भरोसेमंद मैच विनर बन गए हैं.
बैटिंग में भी पंड्या कहीं आगेनीतीश रेड्डी को भले वाइट बॉल क्रिकेट में हार्दिक का विकल्प माना जा रहा हो, लेकिन वह बैटिंग के मामले में हार्दिक से पीछे हैं. हां यह सच है कि नीतीश भी स्लॉग ओवर्स में तेजी से बैटिंग करते हैं. लेकिन, डेथ ओवर्स में हार्दिक जो इम्पैक्ट डालते हैं, नीतीश उसके आसपास नहीं हैं.
हार्दिक स्लॉग ओवर्स में जबरदस्त बैटिंर करके अपोनेंट टीम के बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर देते हैं. हार्दिक ने अपने करियर में डेथ ओवर्स में कई इम्पैक्टफुल इनिंग्स खेली हैं. 20 सितंबर 2022 को हार्दिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 30 बॉल्स पर 71 रन मारे थे. T20I में उनकी ऐसी ताबड़तोड़ पारियों के कई और एग्जाम्पल हैं.
बॉलिंग में भी बराबरी नहींहार्दिक पंड्या एक ऐसे बॉलर हैं, जिनसे टीम का कप्तान कहीं भी बॉलिंग करा सकता है. हार्दिक को कई बार पारी की शुरुआत में गेंदबाजी करते देखा गया है. वह मिडिल ओवर्स में भी बॉलिंग करते हैं. इसके अलावा हार्दिक ने डेथ ओवर्स में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच पलटा है.
T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हार्दिक ने डेथ ओवर्स में कमाल की बॉलिंग करते हुए भारत को मैच जिताया था. इस मैच में उन्होंने 16वें ओवर में हेनरी क्लासेन को आउट किया था. जबकि, 20वें ओवर में हार्दिक ने डेविड मिलर और कागिसो रबाडा के विकेट लिए थे. नीतीश रेड्डी को अभी ऐसे बड़े और प्रेशर वाले मैचों में खुद को साबित करना बाकी है.
इसके अलावा नीतीश रेड्डी और हार्दिक की बॉलिंग स्पीड की बात करें, तो इस मामले में भी हार्दिक अव्वल हैं. नीतीश जब बहुत जोर लगाकर बॉलिंग करते है, तो उनकी बॉलिंग स्पीड 137 और 138 kph के पास पहुंचती हैं. लेकिन, हार्दिक नॉर्मल तौर पर 135 और 140 की स्पीड से बॉलिंग करते हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने कुछ गलत नहीं किया फिर भी... पूर्व क्रिकेटर ये टीम देखकर भड़क गए
टीम मैनेजमेंट हार्दिक का विकल्प मानता हैटीम मैनेजमेंट की तरफ से कई बार कहा गया है कि वह नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पंड्या का विकल्प मानता है. मैनेजमेंट उन्हें हार्दिक के बैक-अप ऑलराउंडर के तौर पर तैयार करना चाहता है. भारतीय टीम उनमें फ्यूचर देख रही है. टीम मैनेजमेंट का तर्क है कि हार्दिक अक्सर चोटिल रहते हैं. इसलिए उनका ऑप्शन होना जरूरी है.
टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, नीतीश कुमार रेड्डी को सीम बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर तैयार करना चाहते हैं. गंभीर टीम में मल्टीडायमेंशनल और ऑलराउंडर प्लेयर्स को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक रहते हैं.
कुल मिलाकर टीम मैनेजमेंट भले नीतीश रेड्डी को हार्दिक के विकल्प के तौर पर ग्रूम कर रहा हो. लेकिन, यह बात नीतीश भी जानते हैं कि हार्दिक पंड्या जैसा बनना उनके लिए मुश्किल है. अगर, नीतीश को टीम इंडिया में हार्दिक की जगह लेनी है, तो उन्हें बैटिंग और बॉलिंग में बहुत मेहनत करने की जरूरत होगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









